{"_id":"6305d827ae804e3a2018fc20","slug":"dawood-ibrahim-ex-girlfriend-mandakini-commented-on-boycott-bollywood-trend-cancel-culture-and-negativity","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mandakini on Boycott Trend: इंडस्ट्री के लोगों पर फूटा मंदाकिनी का गुस्सा, बोलीं- सब प्लानिंग के तहत हो रहा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mandakini on Boycott Trend: इंडस्ट्री के लोगों पर फूटा मंदाकिनी का गुस्सा, बोलीं- सब प्लानिंग के तहत हो रहा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 24 Aug 2022 06:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मंदाकिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बायकॉट...पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर यह शब्द काफी वायरल हो रहा है। अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज से शुरू हुआ बायकॉट ट्रेंड अब ब्रह्मास्त्र तक जा पहुंचा है। इंडस्ट्री में चल रहे कैंसिल कल्चर ने न केवल स्टार्स की छवि को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि उनकी फिल्मों के कलेक्शन को भी प्रभावित किया है। इंडस्ट्री की ऐसी हालत देख 25 साल बाद पर्दे पर वापसी करने वाली अभिनेत्री मंदाकिनी बोलीं, बायकॉट और कैंसिल कल्चर स्टार्स के गुस्से का नतीजा है।
2 of 4
मंदाकिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान दाऊद इब्राहिम की एक्स-गर्लफ्रेंड मंदाकिनी कहती हैं, यह सारी चीजें देखकर बहुत दुख होता है। हमारे जमाने में ऐसा कल्चर नहीं था। तब निर्देशकों को गुरू की नजरों से देखा जाता था। हम सभी अभिनेता उनकी इज्जत करते थे, उनका सम्मान करते थे। अब इंडस्ट्री में वो अपनापन नहीं रहा। शायद यही वजह है कि आज इंडस्ट्री के लोग एक-दूसरे पर आरोपों की बारिश करते रहते हैं।'
3 of 4
मंदाकिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
मंदाकिनी आगे कहती हैं, अब लोगों के अंदर अहंकार का भाव आ गया है। कलाकारों को ऐसा लगता है कि उनकी बदौलत ही यह इंडस्ट्री चल रही है। मेरा मानना है कि कलाकार के अंदर अहंकार होना ही नहीं चाहिए। इंसान जितना भी ऊंचाई पर रहे, उसे उतना ही विनम्र होना चाहिए। दरअसल, हमारे दर्शक हमें देखते हैं, हमसे प्यार करते हैं, हमें फॉलो करते हैं। ऐसे में जब वह अपका अहंकार देखते हैं तो गुस्सा हो जाते हैं। बायकॉट और कैंसिल कल्चर इसी गुस्से का नतीजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मंदाकिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
मंदाकिन ने कहा, इसका दूसरा पहलू भी है। हो सकता है कि इंडस्ट्री के लोग ही इस कल्चर को बढ़ावा दे रहे हों। जी, मुझे ऐसा लगता है कि यह सब एक प्लानिंग के तहत हो रहा है। सरकार और इंडस्ट्री के लोग मिलकर यह कल्चर डेवलप कर रहे हैं। मुझे तो इस बात का भी शक है कि एक-दूसरे के बारे में बोल रहे इंडस्ट्री के लोगों को भी कोई सिखाकर आगे खड़ा कर रहा है। अब तो हर एक चीज में बेईमानी नजर आने लगी है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।