फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raju Srivastava Health Update: सुनील पाल ने दी फैंस को पॉजिटिव रहने की सलाह, कहा- आज हट सकता है वेंटिलेटर

Wed, 24 Aug 2022 06:19 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 24 Aug 2022 06:19 PM IST
विज्ञापन
Raju Srivastava Health Update Sunil Pal says Comedian can be removed from ventilator today, Will go to Delhi
राजू श्रीवास्तव और सुनील पाल - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की तबीयत पहले से काफी बेहतर है। 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' सीजन 1 के विजेता सुनील पाल ने अपने दोस्त और सहयोगी राजू श्रीवास्तव के प्रशंसकों के लिए अपडेट जारी किया है। उन्होंने कहा कि यदि राजू श्रीवास्तव की सेहत में इसी तरह सुधार आता गया, तो उन्हें "आज" वेंटिलेटर से हटाया जा सकता है। इसके साथ ही सुनील पाल ने प्रशंसकों को पॉजिटिव सोचने की सलाह दी है।

Raju Srivastava Health Update Sunil Pal says Comedian can be removed from ventilator today, Will go to Delhi
राजू श्रीवास्तव की नेट वर्थ - फोटो : instagram/rajusrivastavaofficial/

पॉजिटिव साइन दे रहे हैं राजू श्रीवास्तव
सुनील पाल ने कहा, "जहां तक मुझे पता है, वह पॉजिटिव साइन दे रहे हैं। वह ठीक हो रहे हैं। बाकी सब प्रार्थनाओं पर निर्भर करता है। हमें सकारात्मक सोचना होगा। उनका शरीर अलग-अलग तरीकों से प्रतिक्रिया दे रहा है। भगवान की कृपा से, अभी, वह स्थिर हैं। चलो सर्वश्रेष्ठ के लिए आशा करते हैं।"

Raju Srivastava Health Update Sunil Pal says Comedian can be removed from ventilator today, Will go to Delhi
raju srivastava - फोटो : social media

राजू श्रीवास्तव को वेंटिलेटर से हटाया जाएगा
सुनील पाल कहते हैं, "मैंने सुना है कि उन्हें आज वेंटिलेटर से हटाया जा सकता है। हालांकि मैं इस बात की पुष्टि नहीं कर सकता हूं, क्योंकि मैंने अभी तक राजू के परिवार से बात नहीं की है। यह सब उनके स्वास्थ्य पर निर्भर करता है। दो या तीन दिनों में राजू से मिलने दिल्ली जाऊंगा। वह मेरे बड़े भाई और मार्गदर्शक हैं और हमें उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करनी होगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Raju Srivastava Health Update Sunil Pal says Comedian can be removed from ventilator today, Will go to Delhi
raju srivastava - फोटो : social media

न्यूरो फीजियोथेरेपिस्ट की टीम करेगी राजू का इलाज
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजू श्रीवास्तव के ब्रेन को छोड़कर उनकी पूरी बॉडी सामान्य रूप से काम कर रही है। हालांकि, कॉमेडियन के ब्रेन का संक्रमण पूरी तरह से खत्म कर हो चूका है। ऐसे में डॉक्टर्स अब न्यूरो फीजियोथेरेपी की मदद ले रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्सपर्ट फीजियोथेरेपिस्ट की टीम अब राजू श्रीवास्तव का इलाज करेगी।

विज्ञापन
Raju Srivastava Health Update Sunil Pal says Comedian can be removed from ventilator today, Will go to Delhi
राजू श्रीवास्तव - फोटो : ANI

क्यों हुई राजू श्रीवास्तव की ऐसी हालत?
डॉक्टर्स के अनुसार राजू को होश इसलिए नहीं आ रहा है क्योंकि उनके ब्रेन तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच रहा है। यदि राजू के दिमाग के ऊपरी हिस्से में ऑक्सीजन पहुंच जाता है तो उन्हें होश में आने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि हार्ट अटैक के बाद राजू के ब्रेन को करीब 20 मिनट तक ऑक्सीजन सप्लाई नहीं हो पाया था। जिसकी वजह से वह कोमा में चले गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed