सब्सक्राइब करें

KWK 8: 'कॉफी विद करण' में करण ने रानी-आदित्य की शादी पर किया खुलासा, अपनी मां से झूठ बोलकर पहुंचे थे निर्देशक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 29 Nov 2023 08:06 PM IST
विज्ञापन
Koffee With Karan 8 Karan Johar reveals interesting incident with his mom About Aditya Rani Mukerji Wedding
करण जौहर, आदित्य-रानी - फोटो : social media

मशहूर सेलिब्रिटी टॉक शो 'कॉफी विद करण' का नया सीजन शुरू होने से पहले ही चर्चाओं में बना हुआ है। 'कॉफी विद करण 8' के बीते कई एपिसोड्स ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। हर बार की तरह इस बार भी शो में फिल्मी सितारों से जुड़े कई तरह के खुलासे हो  रहे हैं। इसी क्रम में अब इस हफ्ते प्रसारित होने वाले एपिसोड में भी कई धमाकेदार खुलासे होने वाले हैं। शो में इस हफ्ते बॉलीवुड की दो नामी अभिनेत्रियां और चचेरी बहनें काजोल और रानी मुखर्जी, करण जौहर के काउच की शोभा बढ़ाती नजर आएंगी। इस दौरान तीनों सेलिब्रिटीज के बीच हुई चर्चा में करण जौहर ने रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की शादी से जुड़ा एक किस्सा भी साझा किया।  

Trending Videos
Koffee With Karan 8 Karan Johar reveals interesting incident with his mom About Aditya Rani Mukerji Wedding
आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी

करण जौहर ने 'कॉफी विद करण 8' के नए एपिसोड में होने जा रहे खुलासों के बीच एक खुलासा आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी की शादी के बारे में होने वाला है। आदित्य ने साल 2014 में रानी मुखर्जी से शादी की थी। हालांकि, कपल ने अपनी शादी को बहुत प्राइवेट रखा था। यह इतना ज्यादा प्राइवेट थी कि दोनों में से किसी ने भी शादी की तस्वीरें तक साझा नहीं की। जहां एक तरफ रानी मुखर्जी और आदित्य की शादी के बारे में बहुत कम चर्चा होती है, वहीं करण ने अब खुलासा किया है कि आदित्य चाहते थे कि उनकी शादी  प्राइवेट रहे। करण ने बताया कि शादी में केवल 18 लोगों को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा कि यह एक डेस्टिनेशन वेडिंग थी, जिसकी लोकेशन का खुलासा अब भी नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Koffee With Karan 8 Karan Johar reveals interesting incident with his mom About Aditya Rani Mukerji Wedding
आदित्य चोपड़ा और करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर ने दोनों सितारों की शादी के बारे में साझा करते हुए कहा, 'आदित्य पूरी दुनिया में मेरा सबसे अच्छा दोस्त है। हमें इस फैक्ट के बारे में बात करनी है कि रानी और आदि की शादी कब हुई थी। यह एक डेस्टिनेशन वेडिंग थी। अगर कोई नहीं जानता तो बता दूं कि असल में उन्होंने ही फिल्मी सितारों की डेस्टिनेशन वेडिंग शुरू की थी। मैं यह अभी नहीं बताना चाहता कि वह कहां थी क्योंकि मुझे लगता है कि वह दशकों बाद भी मुझ पर इसका खुलासा करने के लिए गुस्सा करेगा। वह सचमुच मुझे उसकी और मेरी हर साल दिवाली पर ली गई तस्वीर सोशल मीडिया पर न डालने की धमकी देता है।' 
Suniel Shetty: 'दिल दौड़े और बॉक्स ऑफिस दहाड़े!', 'एनिमल Vs सैम बहादुर' के लिए 'अन्ना' ने भेजी शुभकामनाएं

Koffee With Karan 8 Karan Johar reveals interesting incident with his mom About Aditya Rani Mukerji Wedding
करण जौहर, आदित्य चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर आगे बताते हैं कि, 'आदित्य ने मुझसे कहा,  मेरी शादी हो रही है, इसमें 18 लोग शामिल हो रहे हैं। अगर इस शादी के बारे में बात फैली तो ऐसा करने वाले तुम ही होंगे। एक मात्र व्यक्ति जो शादी के बारे में अपना मुंह खोलेगा, वह तुम ही होंगे। अगर मैं किसी भी  अखबार में इस शादी का जिक्र देखता था, तो मैं बहुत हाइपर और हिस्टीरिकल हो जाता था।'
Randeep-Lin Wedding: शादी के बंधन में बंधे रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम, सोशल मीडिया पर छाई कपल की पहली तस्वीर

विज्ञापन
Koffee With Karan 8 Karan Johar reveals interesting incident with his mom About Aditya Rani Mukerji Wedding
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर ने खुलासा किया कि उन्होंने आदित्य और रानी की शादी की डेस्टिनेशन के बारे में अपनी मां हीरू जौहर तक से झूठ बोला था। करण ने कहा, 'मुझे अपनी मां से झूठ बोलना पड़ा। शादी 2014 के अप्रैल में था। मैं इसे कभी नहीं भूल सकता उस दिन 2 स्टेट्स रिलीज हो रही थी। इसी कारण से मुझे अपनी फिल्म की रिलीज को छोड़ना पड़ा और सभी को बताना पड़ा कि मेरा मैनचेस्टर में एक इवेंट है। लेकिन हर कोई मुझसे सवाल कर रहा था और मैं कह रहा था कि..मुझे जाना है, मुझे जाना है।'
CBFC: रिश्वत लेने के आरोप में सीबीआई ने किया सेंसर बोर्ड के अधिकारी को गिरफ्तार, यहां जानें पूरा मामला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed