बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी के लिए सुर्खियों में हैं। दरअसल, रणदीप हुड्डा आज मणिपुरी मॉडल और अभिनेत्री लिन लैशराम से अपनी शादी के चलते लाइमलाइट में बने हुए हैं। सभी दूल्हा-दुल्हन के एक होने का इंतजार रहे थे और अब पता चला है कि रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की शादी हो गई है। कपल ने 29 नवंबर को मणिपुर के इंफाल में अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के बीच शादी के बंधन में बंध गए।
Randeep-Lin Wedding: शादी के बंधन में बंधे रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम, सोशल मीडिया पर छाई कपल की पहली तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने महाभारत से आइडिया लेते हुए एक पौराणिक थीम बेस्ड शादी की योजना बनाई। बता दें, पांच पांडवों में से एक, अर्जुन ने मणिपुर का दौरा किया था और राज्य की राजकुमारी चित्रांगदा से शादी की थी। यही रणदीप और लिन की शादी की थीम थी। नवविवाहित के रूप में रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर आ गई है। कपल ने डिजाइनर ड्रेस को छोड़कर पारंपरिक मणिपुरी कपड़ों को चुना।
Randeep Hooda, Lin Laishram look stunning as they turn traditional Manipuri groom, bride
— ANI Digital (@ani_digital) November 29, 2023
Read @ANI Story | https://t.co/9uxLuOp7jI#RandeepHooda #LinLaishram #Manipuri #wedding pic.twitter.com/4cHOoaaj6u
लिन लैशराम मणिपुरी पोशाक में, काले ब्लाउज के साथ सफेद और गुलाबी साड़ी में सजी-धजी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को खूबसूरत गोल्ड ज्वेलरी से कंपलीट किया। कपल करीबी रिश्तेदारों से घिरे हुए थे, जो उन्हें शादी ने अनुष्ठान पूरा करने में मदद कर रहे हैं। दोनों की शादी की कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें वे एक-दूसरे को वरमाला पहनाते दिख रहे हैं। बता दें, शादी के बाद रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम मुंबई में एक रिसेप्शन देंगे। हालांकि, रिसेप्शन की तारीख अभी तय नहीं है।