बॉक्स ऑफिस इस साल का एक और सबसे बड़ा क्लैश देखने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 'ओएमजी 2' और 'गदर 2' की जबर्दस्त टक्कर के बाद अब दो और बड़े स्टार्स की फिल्में एक ही दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। हम बात करे रहे हैं रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' और विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' की। इंडस्ट्री के दो बड़े स्टार्स आपस में भिड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और अपनी-अपनी फिल्मों के प्रमोशन में व्यस्त हैं। दोनों ही फिल्मों के लिए दर्शकों के बीच गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। जहां कुछ लोग 'एनिमल' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं बहुत से ऐसे हैं जो 'सैम बहादुर' को देखने की प्लानिंग कर रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच 'एनिमल' और 'सैम बहादुर' दोनों ही फिल्मों को एक नामचीन बॉलीवुड स्टार से शुभकामनाएं मिली हैं। यह स्टार और कोई नहीं बल्कि सुनील शेट्टी हैं।
Suniel Shetty: 'दिल दौड़े और बॉक्स ऑफिस दहाड़े!', 'एनिमल Vs सैम बहादुर' के लिए 'अन्ना' ने भेजी शुभकामनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी दर्शकों ने अपनी कुर्सी की पेटी बांध ली है और 'एनिमल'-'सैम बहादुर' के ट्रेलर देखने के बाद पहले ही मन बना लिया है कि एक दिसंबर को वह कौन सी फिल्म देखने जाने वाले हैं। हालांकि, इन सबके बीच दोनों ही फिल्मों को एक कॉमन प्रशंसक मिला है, जिसने दोनों की सफलता की कामना की है। यह और कोई नहीं बल्कि पहले भी कई बार बॉक्स कलैश पर अपने विचार साझा करने वाले सुनील शेट्टी हैं। बॉलीवुड के अन्ना ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए दोनों फिल्मों के लिए अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं।
सुनील शेट्टी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर 'एनिमल' और 'सैम बहादुर' की रिलीज को लेकर अपना उत्साह व्यक्त किया। फिल्म के पोस्टर शेयर करने के साथ ही सुनील शेट्टी ने लिखा, 'प्रार्थना करता हूं कि यह वीकएंड ब्लॉकबस्टर का डबल डोज होगा। एनिमल और सैम बहादुर, दोनों ही सुपर-डुपर फ्राइडे का वादा कर रही हैं। बॉक्स ऑफिस पर एपिक प्रदर्शन के लिए दोनों फिल्मों के कलाकारों को अच्छी भावनाएं और शुभकामनाएं भेज रहा हूं! उम्मीद करता हूं कि रील्स दौड़े, दिल दौड़े और बॉक्स ऑफिस दहाड़े!'
Praying it’s gonna be a double dose of blockbusters this weekend. 🤞🏻🤞🏻#AnimalTheFilm and #SamBahadur, both promising a Super-Duper Friday.
Sending a tidal wave of good vibes and wishes to both stellar casts for an EPIC run at the box office! May the reels roll, hearts race,… pic.twitter.com/OblIQMsC7m
बता दें, रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' और विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' इस वीकएंड बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाली हैं। 'एनिमल' एक पिता और पुत्र के बीच रिश्ते की एक फिक्शनल कहानी पर आधारित है, वहीं 'सैम बहादुर' भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन की इतिहास की किताबों के अध्यायों को दर्शकों के सामने पेश करने वाली है। निर्देशन की बात करें तो 'एनिमल' का निर्देशन 'कबीर सिंह' जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले साउथ निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के किया है और 'सैम बहादुर' की कहानी को मेघना गुलजार ने अपने निर्देशन से पंख दिए हैं।
Randeep-Lin Wedding: दूल्हा-दुल्हन की पहली झलक आई सामने, मणिपुरी अंदाज में खूब जंचे रणदीप-लिन
दोनों ही फिल्मों की एडवांस बुकिंग खुल चुकी हैं। एडवांस बुकिंग की बात आती है, तो 'एनिमल', 'सैम बहादुर' से काफी आगे है। रिपोर्ट्स का मानना है कि वीकएंड रणबीर कपूर के फेवर में रहेगा। 'एनिमल' में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे कलाकार हैं, वहीं 'सैम बहादुर' में विक्की कौशल, सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख मुख्य भूमिकाओं में हैं।
Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने निशाने पर आई इंडिगो एयरलाइंस, गुस्से में निर्देशक ने मांगा अपना रिफंड