{"_id":"65672a085f63027552054093","slug":"salaar-director-prashanth-neel-revealed-amitabh-bachchan-is-biggest-inspiration-for-all-his-movies-2023-11-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Prashanth Neel: प्रशांत नील को इस सुपरस्टार से मिलती है हिट फिल्म बनाने की प्रेरणा, निर्देशक का बड़ा खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Prashanth Neel: प्रशांत नील को इस सुपरस्टार से मिलती है हिट फिल्म बनाने की प्रेरणा, निर्देशक का बड़ा खुलासा
'केजीएफ' फेम निर्देशक प्रशांत नील इन दिनों अपनी आगामी फिल्म सालार को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। क्रिसमस से पहले पर यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। प्रशांत उन निर्देशकों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने करियर में एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है। हाल ही में निर्देशक ने अपनी फिल्मों को लेकर खुलकर बात की। उनके मुताबिक कोई भी मेगास्टार अमिताभ बच्चन जैसी ग्रे भूमिकाएं नहीं निभाता है। उनका मानना है कि उनके सभी प्रमुख कलाकार अपने अंदर सुपरस्टार के नायक-विरोधी व्यक्तित्व का थोड़ा सा अंश रखते हैं।
सालार के प्रचार के दौरान पीटीआई से एक बातचीत में प्रशांत ने कहा, "अमिताभ बच्चन मेरी सभी फिल्मों के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। ऐसी कई फिल्में हैं, जिनमें उन्होंने नायक की भूमिका निभाई है, लेकिन उनमें वे खलनायक भी थे। यह एक ऐसी शैली है जो उस अवधि के बाद शायद ही कभी देखी गई थी। जिस तरह से उन्होंने ग्रे किरदारों को चित्रित किया, मुझे नहीं लगता कि किसी और ने ऐसा किया है।"
3 of 5
प्रशांत नील
- फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक ने आगे कहा, "उन्होंने खलनायकी को नायक जैसा बना दिया। इसलिए मैं अपनी फिल्मों के साथ ऐसा करने की कोशिश करता हूं... मैं अपने किरदारों को जितना संभव हो सके नकारात्मक, यहां तक कि सकारात्मक को ऐसा ही दिखाने की कोशिश करता हूं। नायक मेरी फिल्म का सबसे बड़ा खलनायक भी होता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रशांत नील
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रशांत नील ने कहा कि उनकी सर्वकालिक पसंदीदा बच्चन फिल्म 1990 की हिट 'अग्निपथ' है, जिसका निर्देशन मुकुल आनंद ने किया था। निर्देशक ने कहा कि उनका सपना मेगास्टार को एक फिल्म में निर्देशित करना है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रशांत नील, प्रभास
- फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक ने बिग बी के साथ काम करने की इच्छा जताते हुए कहा, "मरने से पहले, मैं अमिताभ बच्चन के साथ एक फिल्म करना चाहता हूं। 70, 80 और 90 के दशक के सिनेमा का छात्र होने के नाते मैं उनके अलावा किसी और के बारे में नहीं सोच सकता। अमिताभ बच्चन के लिए एक फिल्म बनाना मेरा सबसे बड़ा सपना है। मुझे उन्हें अपनी फिल्म का सबसे बड़ा खलनायक बनाना है। मैं इसे दूसरे तरीके से नहीं बनाऊंगा। अगर वह कुछ करने के लिए सहमत होते हैं, तो यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान होगा।"
Animal Advance Booking: 'एनिमल' की धुआंधार एडवांस बुकिंग जारी, बंपर ओपनिंग के लिए तैयार रणबीर कपूर की फिल्म
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।