फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KWK 8: दीपिका को अपना कॉम्पिटिशन मानती हैं करीना? करण के सवाल पर बेबो ने दिया हैरान करने वाला जवाब

Mon, 13 Nov 2023 05:23 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 13 Nov 2023 05:23 PM IST
विज्ञापन
Koffee With Karan 8 Kareena Kapoor Khan gives Fabulous reply as Karan Johar Asks If Deepika is Her Competition
करीना कपूर खान, आलिया भट्ट - फोटो : social media

करण जौहर का पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' का सीजन 8 अपने एलान के समय से ही सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो के तीन एपिसोड डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो चुके हैं और अब नए एपिसोड में करण जौहर के कॉन्ट्रोवर्शियल काउच पर ननद-भाभी की जोड़ी करीना कपूर खान और आलिया भट्ट बैठी हुई दिखाई देंगी। इस एपिसोड का प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें करण जौहर आलिया और करीना से मजेदार सवाल कर रहे हैं तो वहीं दोनों अभिनेत्रियां निर्देशक के सवालों के शानदार जवाब दे रहे हैं। इस प्रोमो में करण ने दीपिका को करीना का कॉम्पिटिशन बताया,  जिसका बेबो द्वारा दिया गया जवाब सुर्खियां बटोर रहा है।

Koffee With Karan 8 Kareena Kapoor Khan gives Fabulous reply as Karan Johar Asks If Deepika is Her Competition
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

सामने आए प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि करण जौहर अपने शो में करीना कपूर खान और आलिया भट्ट को खूब टांग खिंचाई करते हैं। एक तरफ जहां करण जौहर ने करीना से अमीषा का सवाल करके उन्हें चौंका दिया था, वहीं दूसरी ओर लेटेस्ट प्रोमो में वह एक बार फिर बेबो को ही घेरते नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है मानो करण शो में सिर्फ और सिर्फ करीना कपूर खान को ग्रिल करने बैठे हैं। आगामी एपिसोड के नए प्रोमो में करण जौहर, करीना कपूर से दीपिका पादुकोण से जुड़ा सवाल करते हैं, जिसके जवाब में बेबो कुछ ऐसा कह देती हैं जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Koffee With Karan 8 Kareena Kapoor Khan gives Fabulous reply as Karan Johar Asks If Deepika is Her Competition
करण जौहर, दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

करीना कपूर इस हफ्ते आलिया भट्ट के साथ 'कॉफी विद करण 8' के काउच की शोभा बढ़ाएंगी। अभिनेत्री इस शो पर अपने रिश्तों और काम के बारे में बात करती नजर आएंगी। वे शो के रैपिड फायर राउंड में भी भाग लेंगी। इस राउंड के दौरान करण ने करीना से पूछा कि क्या वह दीपिका को कॉम्पिटिशन मानती हैं। निर्देशक के इस सवाल का बेबो ने हैरतअंगेज जवाब दिया। करण ने पूछा, 'क्या आप दीपिका पादुकोण को कॉम्पिटिटर मानती हैं?' अभिनेत्री बोलीं, 'मुझे लगता है कि यह सवाल रैपिड फायर राउंड के लिए आलिया का सवाल होने चाहिए, मेरे लिए नहीं।'

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

विज्ञापन
विज्ञापन
Koffee With Karan 8 Kareena Kapoor Khan gives Fabulous reply as Karan Johar Asks If Deepika is Her Competition
करीना कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

करीना ऐसा जवाब सुनकर आलिया मुस्कुरा रही थीं, लेकिन करण ने चुटकी लेते हुए कहा, 'आ गई ना लाइन पे।' करण ने आगामी एपिसोड का यह मजेदार प्रोमो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'इससे ज्यादा फैट नहीं मिलेगा!!! सबसे प्यारी क्वीन्स, करीना कपूर खान और आलिया भट्ट को कॉफी विद करण के नए एपिसोड में देखें, जो 16 नवंबर से स्ट्रीम होगा!' दूसरे प्रोमो में करण को करीना कपूर को आलिया की भाभी बुलाते हुए सुना जा सकता है, जिस पर बेबो तड़ाक से जवाब देती हैं कि, 'वह किसी की भाभी नहीं हैं।' दरअसल, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट की ननद लगेंगी न की भाभी।

विज्ञापन
Koffee With Karan 8 Kareena Kapoor Khan gives Fabulous reply as Karan Johar Asks If Deepika is Her Competition
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

'कॉफी विद करण 8' के पिछले एपिसोड में, जिसमें सारा अली खान और अनन्या पांडे मेहमान थीं, करण ने खुलासा किया था कि उन्होंने और करीना ने डेढ़ साल तक एक-दूसरे से बात नहीं की थी। हालांकि, जब करण ने अपने पिता, निर्माता यश जौहर को खो दिया, तो वह फिर से एक-दूसरे से करीब आ गए थे। करण ने बताया था कि जब वह अपने पिता की मौत से जूझ रहे थे तो करीना उनके साथ थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed