'कॉफी विद करण' सीजन 8 ने लगातार सेलिब्रिटी जोड़ियों के साथ बातचीत कर चार मनोरंजक एपिसोड के साथ दर्शकों को प्रसन्न किया है। टॉक शो अब अगले एपिसोड की तैयारी कर रहा है, जिसमें आकर्षक बहन जोड़ी काजोल और रानी मुखर्जी शामिल होंगी। आज' कॉफी विद करण 8' के अगले एपिसोड का प्रोमो जारी कर दिया गया है। करिश्माई बहनों काजोल और रानी मुखर्जी की मस्ती से भरा यह प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
KWK 8 Promo: रानी ने करण को बेनकाब करने की दी धमकी, बताया कैसे निर्माता की वजह से सड़क पर आ गए थे पिता यश
बता दें कि 'कॉफी विद करण सीजन 8' के नए प्रोमो की शुरुआत रानी मुखर्जी के बयान 'मैं आपको एक्सपोज करना चाहती हूं' से होती है। यह सुनकर करण जौहर के कान खड़े हो जाते हैं और काजोल मजे लेते हुए कहती हैं, "मुझे अभी से शो पसंद आ रहा है।" रानी की इस बात को सुनकर दर्शकों का उत्साह भी बढ़ता नजर आ रहा है।
View this post on Instagram
प्रोमो में आगे निर्माता ने फिल्म कुछ कुछ होता है का एक किस्सा अपने फैंस संग साझा करते हुए बताया, "मुझे अभी भी याद है कि मैं कुछ कुछ होता है की शूटिंग कर रहा था और मेरे पिता महबूब स्टूडियो के बाहर सड़क पर खड़े होकर बात कर रहे थे। उसी समय संजय दत्त ने पूछा, 'यश जी आप यहां क्या कर रहे हो?' उन्होंने कहा, 'मेरे बेटे ने यहां सेट लगाया है तो मैं भी सड़क पर आ गया हूं।'"
Javed Akhtar: द आर्चीज की स्टारकास्ट को लेकर जोया पर नहीं उठने चाहिए सवाल, नेपोटिज्म पर खुलकर बोले जावेद अख्तर
प्रोमो में करण और रानी की स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग भी नजर आ रही है। अभिनेत्री ने निर्माता पर उनका खाना छीनने का भी आरोप लगाया। रानी ने कहा, "आपने मेरा खाना छीना और मुझे तेजी से हिट भी किया है।" निर्माता ने इससे इनकार किया तो रानी ने उन्हें झूठा बताया। काजोल ने दोनों का मजाक बनाते हुए कहा कि करण यह तो अब्यूज है।
Alizeh Agnihotri: 'हाईवे' से मिली अलीजेह को अभिनय करने की प्ररेणा, अभिनेत्री ने करियर को लेकर किया खुलासा
बता दें कि जब से 'कॉफी विद करण' का आठवां सीजन स्ट्रीम हुआ है तब से इसे दर्शकों की अच्छी खासी प्रतिक्रिया मिल रही है। फैंस भी निर्माता के इस शो को देखने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं। अब दोनों बहनों की जोड़ी स्क्रीन पर क्या कमाल करते ही है यह देखने लायक है।