फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kranti Redkar: 'गंगाजल' की अपूर्वा कुमारी का कितना बदल गया लुक, NCB अधिकारी समीर वानखेड़े की पत्नी हैं क्रांति रेडकर

Thu, 28 Oct 2021 02:43 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 28 Oct 2021 02:43 PM IST
विज्ञापन
kranti redkar wife sameer wankhede gangajal actress then and now look
क्रांति वानखेड़े - फोटो : Instagram

आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद समीर वानखेड़े की खूब चर्चा हो रही है। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने उनकी शादी और मजहब पर भी सवाल उठा दिए। नवाब मलिक को जवाब देने के लिए वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर भी मैदान में कूद चुकी हैं। क्रांति ने ओपन लेटर लिखकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से न्याय की गुहार लगाई है।



उन्होंने लिखा है कि शिवसेना के राज्य में एक महिला की गरिमा के साथ खिलवाड़ हो रहा है। मजाक हो रहा है आज बालासाहेब ठाकरे होते तो निश्चित ही ये उन्हें मंजूर नहीं होता। क्रांति ने अपने पत्र में आगे लिखा कि बचपन से मराठी आदमी के न्याय हक के लिए लड़ने वाली शिवसेना को देखते हुए मैं एक मराठी लड़की बड़ी हुई हूं। बाला साहब ठाकरे और छत्रपति शिवाजी से सीखा कि किसी पर अन्याय मत करो और खुद पर अन्याय मत सहो।

चलिए जानते हैं कौन हैं क्रांति रेडकर...
 

kranti redkar wife sameer wankhede gangajal actress then and now look
kranti redkar - फोटो : Instagram
क्रांति मशहूर अभिनेत्री हैं, उन्होंने कई मराठी फिल्मों जैसे  'जतरा', 'शाहनपन देगा देवा', 'नो एंट्री पुढ़े धोखा आहे', 'खो खो', 'मर्डर मिस्ट्री', 'करार' में काम किया है। क्रांति अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म गंगाजल में भी नजर आ चुकी हैं।

kranti redkar wife sameer wankhede gangajal actress then and now look
गंगाजल का एक सीन - फोटो : Instagram

गंगाजल में क्रांति रेडकर ने अपूर्वा कुमारी नाम की लड़की का किरदार निभाया था, जिसका अपहरण हो गया था। पूरी फिल्म अपूर्वा पर हुए अत्याचार पर आधारित थी। इस फिल्म का निर्देशन प्रकाश झा ने किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
kranti redkar wife sameer wankhede gangajal actress then and now look
समीर और क्रांति वानखेड़े - फोटो : इंस्टाग्राम
एक्टिंग के साथ साथ वह डायरेक्शन में भी हाथ आजमा चुकी हैं। क्रांति का लुक अब काफी बदल चुका है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। क्रांति ने 2017 में समीर वानखेड़े से शादी की थी। दोनों दो बेटियों के माता-पिता हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed