फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विवाद: मंगलसूत्र का ऐसा विज्ञापन कर ट्रोल हुए सब्यसाची, यूजर्स बोले- अंडरगारमेंट्स का एड है या मंगलसूत्र का?

Thu, 28 Oct 2021 02:41 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 28 Oct 2021 02:41 PM IST
विज्ञापन
Sabyasachi launched new collection of mangalsutra with bold photos of model got brutally trolled
सब्यसाची - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर पिछले काफी समय से ट्रोलिंग और बायकॉट का सिलसिला काफी बढ़ चुका है। जहां एक तरफ ब्रांड और कंपनियां अपने प्रोडेक्ट को प्रमोट करने के लिए हटकर कंटेंट बना रही हैं तो वहीं इन्हीं पर विवाद हो जा रहा है। हाल ही में मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची भी अपने नए कलेक्शन को लेकर ट्रोलिंग का शिकार हो गए। सब्यसाची के क्रिएशन हमेशा से ही बेहद अनोखे और शानदार रहते हैं। उनकी कंपनी हमेशा साधारण सी चीजों को भी अलग अंदाज में पेश करती है जो लोगों को अक्सर पसंद आते हैं।



नए कलेक्शन को लेकर ट्रोल हो गए सब्यसाची

हाल ही में सब्यसाची ने अपना नया ज्वेलरी कलेक्शन लॉन्च किया है। इसमें उन्होंने मंगलसूत्र की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन मंगलसूत्रों में काफी बारीकी से काम किया गया है। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'एक रॉयल बंगाल मंगलसूत्र 1.2 बंगाल टाइगर आइकन VVS हीरे, काले गोमेद और काले तामचीनी के साथ 18 कैरेट सोने में हार के झुमके और सिग्रेट रिंग्स का कलेक्शन'।

Sabyasachi launched new collection of mangalsutra with bold photos of model got brutally trolled
सब्यसाची मंगलसूत्र कलेक्शन - फोटो : Instagram

साझा की गई तस्वीर में एक प्लस साइज मॉ़ल काले रंग के अंडरगारमेंट, एक छोटी सी बिंदी और मंगलसूत्र पहने नजर आ रही है। वहीं दो मॉडल काले रंग के कपड़ों में काले रंग का मंगलसूत्र पहने दिख रही हैं। यह महिलाएं बिना शर्ट पहने पुरुषों के साथ नजर आ रही हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sabyasachi (@sabyasachiofficial)

Sabyasachi launched new collection of mangalsutra with bold photos of model got brutally trolled
सब्यसाची - फोटो : सोशल मीडिया

एक तरफ जहां कुछ लोगों ने इस मॉडर्न सोच की तारीफ की तो वहीं बहुत से यूजर्स ने सब्यसाची को जबरदस्त ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने लिखा,  'इस तरह के विज्ञापन की उम्मीद सब्यसाची से नहीं थी'। एक ने लिखा, 'मुझे एक पल को लगा कि यह आपके नए अंडरगारमेट्स का विज्ञापन है फिर देखा कि इसमें तो आप ज्वैलरी की बात कर रहे'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sabyasachi launched new collection of mangalsutra with bold photos of model got brutally trolled
डिजाइनर सब्यसाची - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, 'आप इस तरह क्या दिखाना चाहते हैं, अब ऐसे तो कोई नहीं पहनना चाहेगा इसे क्योंकि आपने दुनिया को दिखा दिया कि अगर मैं इसे पहनती हूं तो मैं ऐसी कितनी खराब लगूंगी'।

विज्ञापन
Sabyasachi launched new collection of mangalsutra with bold photos of model got brutally trolled
डिजाइनर सब्यसाची - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि इससे पहले भी सब्यसाची ट्रोलिंग का शिकार हो चुके हैं। कुछ समय पहले उन्होंने एच एंड एम के साथ कोलेबोरेशन के साथ एक कलेक्शन लॉन्च किया था। उनका ये कलेक्शन मिनटों में बिक गया था लेकिन डिजाइनर को मीम्स के साथ फास्ट फैशन को प्रमोट करने के लिए काफी ट्रोल किया गया था। सब्यसाची के प्रोडक्ट को कई बार बायकॉट करने की बात कही जा चुकी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed