फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पैडमैन' के बाद चमकी अक्षय कुमार की किस्मत, एक बार में मिला 7 फिल्मों का ऑफर, 1000 करोड़ कमाई तय

Tue, 20 Feb 2018 02:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Feb 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
kriarj entertainment producer prerna arora revealed that akshay kumar has 5 film contract with us
अक्षय कुमार

अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट निकालने में कामयाब हो गई है। फिल्म क्रिटिक्स ने 'पैडमैन' को हिट बताया है। दर्शकों ने भी फिल्म को काफी पसंद किया है। आर. बाल्की के निर्देशन में बनी  इस फिल्म ने 11 दिन में 72 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है।

kriarj entertainment producer prerna arora revealed that akshay kumar has 5 film contract with us
अक्षय कुमार

अक्षय कुमार के पास फिल्मों की कमी नहीं है। इस साल वो अपनी फिल्म ‘गोल्ड’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाले हैं। इसके अलावा  करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म ‘केसरी’ की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। 

kriarj entertainment producer prerna arora revealed that akshay kumar has 5 film contract with us
अक्षय कुमार

इन दो फिल्मों के अलावा अक्षय कुमार के पास 5 बड़े बजट की फिल्में भी हैं। इस बात का खुलासा क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा ने किया है। प्रेरणा के मुताबिक, उनकी कंपनी ने अक्षय के साथ पांच फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
kriarj entertainment producer prerna arora revealed that akshay kumar has 5 film contract with us
अक्षय कुमार

जल्द ही अक्षय की नई फिल्मों का ऐलान होगा। प्रेरणा की मानें तो अक्षय उनके लिए लकी मैस्कॉट है। बता दें कि अक्षय कुमार की 'पैडमैन' अभी तक 100 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई है। जबकि इससे पहले अक्षय ने लगातार 5 100 करोड़ी फिल्में दी थीं।

विज्ञापन
kriarj entertainment producer prerna arora revealed that akshay kumar has 5 film contract with us
अक्षय कुमार

फैंस को लग रहा था कि 'पैडमैन' 100 करोड़ रुपए आसानी से कमा लेगी और अक्षय कुमार डबल हैट्रिक मारेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अक्षय की 100 करोड़ी फिल्मों में 'एयरलिफ्ट', 'हाउसफुल', 'रुस्तम', 'जॉली एलएलबी2' और 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed