फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pulkit-Kriti: पुलकित ने पत्नी को दिया 'ड्रामा क्वीन' का टैग, तस्वीरें साझा कर खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

Tue, 29 Oct 2024 02:04 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 29 Oct 2024 02:04 PM IST
सार

Pulkit Samrat-Kriti Kharbanda: पुलकित ने अपने पोस्ट में अपनी और कृति की कई क्यूट तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में दोनों एक खूबसूरत झरने के सामने पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में कृति बाथरोब पहने हुए सोफे पर बैठी हैं और उनके हाथ में कप है, जबकि पुलकित उनके बगल में खड़े होकर चाय बना रहे हैं।

विज्ञापन
Kriti Kharbanda Birthday Pulkit Samrat shared a series of pictures calling wife his Drama Queen
कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट - फोटो : इंस्टाग्राम @pulkitsamrat

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल में से एक हैं। अभिनेत्री कृति खरबंदा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेता के पति पुलकित सम्राट ने इस दिन की शुरुआत ढेर सारे प्यार के साथ की। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं और उन्हें अपनी "ड्रामा क्वीन" कहा। फैंस भी कपल की तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने और क्या लिखा है।

Kriti Kharbanda Birthday Pulkit Samrat shared a series of pictures calling wife his Drama Queen
कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट - फोटो : इंस्टाग्राम @pulkitsamrat

खास अंदाज में पुलकित ने दी बधाई
पुलकित ने अपने पोस्ट में अपनी और कृति की कई क्यूट तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में दोनों एक खूबसूरत झरने के सामने पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में कृति बाथरोब पहने हुए सोफे पर बैठी हैं और उनके हाथ में कप है, जबकि पुलकित उनके बगल में खड़े होकर चाय बना रहे हैं।

Kriti Kharbanda Birthday Pulkit Samrat shared a series of pictures calling wife his Drama Queen
कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट - फोटो : इंस्टाग्राम @pulkitsamrat

शादी की तस्वीरें भी की साझा
इस पोस्ट में उनकी शादी के जश्न की तस्वीरें भी शामिल थीं। तस्वीरों के साथ पुलकित ने एक प्यारा सा कैप्शन लिखा, "हैप्पी बर्थडे ड्रामा क्वीन! सूरज के निकले से लेकर देर रात तक 'तुम अभी तक क्यों जाग रही हो' लुक तक, तुम मेरा सबसे अच्छा वर्जन हो और यही कारण है कि मैं अपना काम ठीक से कर पाता हूं। तुम्हारे साथ, जीवन एक फिल्म की तरह है, जिसमें सभी बेहतरीन सीन हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Kriti Kharbanda Birthday Pulkit Samrat shared a series of pictures calling wife his Drama Queen
कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट - फोटो : इंस्टाग्राम @pulkitsamrat

पत्नी के लिए लिखा खास नोट
अभिनेता ने आगे लिखा, "हमें किसी फिल्टर की जरूरत नहीं है। यहां तुम्हारी सुंदरता, हंसी और कुछ अलग चुटकुले हैं जिन्हें कोई और कभी नहीं समझ पाएगा। मैं हमेशा तुम्हारी क्लास में घूमता रहूंगा।"

विज्ञापन
Kriti Kharbanda Birthday Pulkit Samrat shared a series of pictures calling wife his Drama Queen
कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट - फोटो : इंस्टाग्राम @pulkitsamrat

इन फिल्मों में नजर आ चुका है कपल
बता दें कि पुलकित और कृति ने 15 मार्च को मानेसर में शादी की। उनकी शादी का जश्न करीबी परिवार के सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में हुआ। अभिनेता अली फजल, ऋचा चड्ढा, वरुण शर्मा और मनजोत सिंह भी समारोह का हिस्सा थे। कृति और पुलकित कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं, जैसे 'वीरे की वेडिंग', 'तैश' और 'पागलपंती'।

Bigg Boss 18 Promo: रजत दलाल और अविनाश मिश्रा के बीच हुई हाथापाई, वजह बनी ये महिला प्रतियोगी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed