फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब सरेआम आपस में भिड़ गईं कृति सेनन और श्रद्धा कपूर, वजह बना ये एक्टर

Fri, 20 Jul 2018 03:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 20 Jul 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
kriti sanon and shraddha kapoor fight due to sushant singh rajput

हाल ही में 'दबंग टूर' पर गईं कटरीना कैफ और जैकलीन फर्नांडीस के बीच कैट फाइट की खबर ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि दो और एक्ट्रेस आपस में भिड़ गईं। ये दो एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि श्रद्धा कपूर और कृति सेनन हैं और ऐसा हुआ एक एक्टर की वजह से।

kriti sanon and shraddha kapoor fight due to sushant singh rajput

पिछले कुछ समय से कृति सेनन और सुशांत सिंह राजपूत के बीच अफेयर की खबरें चल रही हैं हालांकि दोनों ने कभी भी खुलेआम इसे स्वीकार नहीं किया है लेकिन जिस तरह दोनों अक्सर पब्लिक इवेंट में नजर आते हैं उसके बाद किसी कबूलनामे की जरूरत नहीं पड़ती। ऐसे में सुशांत सिंह को लेकर ही कृति सेनन और श्रद्धा कपूर के बीच मनमुटाव हो गया है।

kriti sanon and shraddha kapoor fight due to sushant singh rajput

दरअसल, श्रद्धा कपूर को सुशांत सिंह के अपोजिट एक फिल्म में कास्ट किया गया है। पहले इस फिल्म में कृति सेनन को साइन किया जाना था लेकिन श्रद्धा कपूर ने उन्हें रिप्लेस कर दिया। अब ऐसे में दोनों के बीच खटपट की खूब खबरें आ रही हैं। डीएनए के मुताबिक फिल्म से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कृति सेनन, श्रद्धा कपूर को कास्ट करने से खुश नहीं हैं और मेकर्स के सामने भी उन्होंने अपनी आपत्ति जताई है। हालांकि अभी तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kriti sanon and shraddha kapoor fight due to sushant singh rajput

इससे पहले श्रद्धा कपूर और एक्टर फरहान अख्तर की पूर्व पत्नी अधुना के बीच भी विवाद की खबर थी। ऐसा माना जा रहा था फरहान के श्रद्धा से नजदीकियां बढ़ती जा रही थीं जो कि उनकी पत्नी को पसंद नहीं था। यही वजह थी कि फरहान और अधुना के बीच तलाक भी हो गया।

विज्ञापन
kriti sanon and shraddha kapoor fight due to sushant singh rajput

फिल्मों की बात करें तो श्रद्धा कपूर इन दिनों विशाल भारद्वाज की फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में श्रद्धा के अलावा शाहिद कपूर और यामी गौतम लीड रोल में हैं। यह फिल्म इसी साल 14 सितंबर को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed