बॉलीवुड की लंबी हाइट वाली ग्लैमरस हसीना कृति सेनन आज यानी 27 जुलाई को अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। चकाचौंध भरी इस इंडस्ट्री में अपने दम पर नाम कमाने वाले कलाकारों में से एक कृति की गिनती आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में की जाती है। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपने नाम का परचम फहराने वाली कृति को उनके फैंस से लेकर इंडस्ट्री के उनके को-स्टार्स और दोस्त भी जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। जहां पहले कार्तिक आर्यन ने कृति को केक खिलाते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी, वहीं अब बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय वरुण धवन ने अपनी दोस्त को जन्मदिन विश किया है।
Kriti Sanon: वरुण धवन ने कृति सेनन को अनोखे अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, बोले- आई वुल्फ यू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरुण ने कृति को बधाई
कृति सेनन के जन्मदिन पर बॉलीवुड के हैंडसम हंक अभिनेता वरुण धवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीर साझा कर उनको जन्मदिन की बधाई दी है। वरुण ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कृति की एक तस्वीर साझा करते हुए उनके लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा। वरुण ने लिखा,'मैं हमेशा आपको खुश, मुस्कुराते हुए और आपके इस प्यार भरे जीवन में अपने लक्ष्यों को पूरा करते हुए देखना चाहते हैं। जल्द ही मिलते हैं और यहां कई और दिल से दिल की बातचीत के लिए। हैप्पी बर्थडे कृति सेनन। आई वुल्फ यू।'
सात साल बाद साथ नजर आएंगे कृति-वरुण
आपको बता दें कि वरुण धवन और कृति सेनन जल्द ही साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। यह दोनों सितारे पूरे सात साल बाद बड़े पर्दे पर एक-साथ हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भेड़िया' में साथ काम करते दिखाई देंगे। दोनों ने हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में अपना शूटिंग शेड्यूल पूरा किया है। वरुण और कृति को आखिरी बार फिल्म 'दिलवाले' में साथ काम करते हुए देखा गया था। 'भेड़िया' फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियोज और दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स मिलकर कर रहे हैं। कृति और वरुण स्टारर यह फिल्म इस साल 25 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
कार्तिक ने भी किया विश
वरुण के साथ-साथ कृति सेनन को कार्तिक आर्यन ने भी जन्मदिन की बधाई ही है। कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी और कृति की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'डाइट नहीं तोड़ी...लड़की ने सिर्फ पोज किया है मेरे लिए !! तुम्हारे शहजादे की तरफ से हैप्पी बर्थडे परम सुंदरी'। कार्तिक के इस पोस्ट पर कृति का भी रिप्लाई आया है। उन्होंने लिखा- पोज देने के बाद केक के लिए थैंक यू ! इसके साथ उन्होंने क्रेजी वाला इमोजी भी बनाया है। फोटो में दोनों की केमेस्ट्री साफ पता लग रही है।