जन्मदिन से एक दिन पहले शुक्रवार को रिलीज हुई कृति सेनन की फिल्म 'अर्जुन पटियाला' को क्रिटिक्स ने कुछ खास नहीं सराहा। लेकिन इससे पहले कई फिल्मों में उनके किरदार को लेकर काफी तारीफ हुई है। आज कृति अपना 29वां जन्मदिन मना रहीं हैं। कृति का जन्म 27 जुलाई 1990 नई दिल्ली मे हुआ था। उनके पिता राहुल सेनन एक सी.ए हैं जबकि उनकी मां गीता सेनन दिल्ली विश्वविधालय में प्रोफसर हैं। कृति खुद भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुकी हैं। उन्होंने नोएडा के कॉलेज से बी.टेक किया है।
कृति सैनन का जन्मदिन और आशा भोसले का मजेदार ट्वीट सहित ये हैं बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के 'गब्बर' यानी कि अमजद खान की आज पुण्यतिथि है। 12 नवंबर 1940 को पाकिस्तान के पेशावर में जन्मे अमजद खान ने हिंदी सिनेमा जगत में करीब 4 दशक तक राज किया और अपनी बेहतरीन अदाकारी से बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन बन गए। अमजद खान की 'शोले' फिल्म के डायलॉग लोग आज भी दोहराते हैं। 27 जुलाई 1992 को मुंबई में उनका निधन हो गया था।
पढ़ें: एक नहीं दो फिल्मों में अमजद खान ने किया गब्बर का रोल, इस एक्टर के मना करने पर मिला शोले में काम
योग गुरु इरा त्रिवेदी ने बीते दिनों हिंदू धर्म और बीफ पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। सोशल मीडिया पर हाल ही उनके कुछ पुराने ट्वीट्स वायरल हुए थे। इरा के इन ट्वीट्स और बयानों को लेकर यूजर्स ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। खबर है कि दूरदर्शन में योग कार्यक्रम करने वालीं इरा को अब हटा दिया गया है। इस मामले में जाने-माने चेतन भगत ने इरा त्रिवेदी पर तंज कसा है।
पढ़ें: ‘हिंदू विरोधी’ ट्वीट करने वालीं योग गुरु इरा पर चेतन भगत ने कसा तंज, मीटू के तहत लगाया था आरोप
देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रही भीड़ हिंसा से चिंतित 49 हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हाल ही एक पत्र लिखा। इसके जवाब में 62 हस्तियों ने मोदी सरकार के समर्थन करते हुए एक खत लिखा। इस बीच सिंगर आशा भोसले ने एक ट्वीट करते हुए पूछा कि 'क्या मैं दम मारो दम, बोलो सुबह शाम, हरे कृष्ण, हरे राम, क्या मैं इस सदाबहार गाने को गा सकती हूं।'
पढ़ें: 49 हस्तियों के पत्र के जवाब में आशा भोसले ने किया 'मजेदार ट्वीट', बोलीं- मुझे डर नहीं लगता
बॉलीवुड एक्ट्रर और भाजपा सांसद सनी देओल लोगों का दिल जीतना बखूबी जानते हैं। दरअसल, सनी देओल की वजह से ही कुवैत में फंसी पंजाब की एक महिला भारत लौट सकी हैं। इस बात की जानकारी खुद धर्मेन्द्र ने सोशल मीडिया पर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मुताबिक पंजाब की रहने वालीं वीना किसी वजह से कुवैत में फंस गई थी। ऐसे में महिला के परिजनों ने सनी देओल से उनकी मदद करते हुए उन्हें वापस भारत लाने की गुहार लगाई।
पढ़ें: सनी देओल की मदद से भारत लौटी कुवैत में फंसी महिला, पिता धर्मेंद्र ने ट्विटर पर दी ये सलाह