बॉलीवुड की खूबसूरत और मशहूर अदाकार कृति सेनन हर साल 27 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाती हैं। ये अदाकारा अपनी खूबसूरती और अदाकारी से दर्शकों के दिलों पर राज करती है। किसी भी फिल्मी परिवार से संबंध न होने के बावजूद आज वह बॉलीवुड का एक चमकता सितारा हैं। कृति ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। आज वह अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास अवसर पर हम आपको उनके बारे में कुछ खास बातें और उनकी बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Kriti Sanon: 'बरेली की बर्फी' से 'मिमी' तक, इन बेहतरीन फिल्मों से कृति सेनन ने बॉलीवुड में छोड़ी अपनी छाप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृति सेनन का जन्म 27 जुलाई 1990 को दिल्ली में हुआ था। दिल्ली की रहने वाली कृति ने नोएडा के एक कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई की है। इस अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म से की थी। इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू नजर आए थे। इस फिल्म के बाद कृति सेनन ने टाइगर श्रॉफ के साथ हीरोपंती से बॉलीवुड में एंट्री मारी थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं। तो आज हम आपके लिए उनके करियर की बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं-
राब्ता
राब्ता सुशांत सिंह राजपूत के साथ कृति सेनन की पहली फिल्म थी। ये एक लव स्टोरी थी जो कि पूर्वजन्म पर आधारित थी। इस फिल्म में कृति सेनन भी दो रोल में नजर आई थीं। भले ही पर्दे पर इस फिल्म को खास सफलता न मिल पाई हो, लेकिन कहानी और इसका म्यूजिक काफी अच्छा था जिसे सराहना मिली है।
बरेली की बर्फी
बरेली की बर्फी कृति सेनन बिट्टी मिश्रा के रोल में नजर आई हैं। इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना, पंकज त्रिपाठी और राजकुमार राव थे। ये फिल्म बरेली की साधारण सी लड़की की कहानी थी। बॉक्स ऑफिस पर बरेली की बर्फी को खूब प्यार मिला था।
लुका छिपी
साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म लुका छिपी एक अलग कहानी पर आधारित थी। इस फिल्म की कहानी लिव इन रिलेशनशिप पर थी। लुका छिपी में कृति सेनन के साथ कार्तिक आर्यन नजर आए थे। रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में मथुरा के रहने वाले गुड्डू को रश्मि से प्यार हो जाता है। गुड्डू रश्मि से शादी के लिए कहता है, लेकिन रश्मि शादी से पहले लिव इन में रहने की बात करती है और यहीं से कहानी में ट्विस्ट आता है। इस फिल्म को पर्दे पर दर्शकों ने खूब पसंद किया था।