{"_id":"61703e1f18100a385a43ddc5","slug":"kriti-sanon-congratulates-ar-rahman-as-films-soundtrack-submitted-for-64th-grammy-awards","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ग्रैमी में छाई 'मिमी': ए आर रहमान ने पेश किए फिल्म के गाने, कृति सैनन ने यूं दी बधाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ग्रैमी में छाई 'मिमी': ए आर रहमान ने पेश किए फिल्म के गाने, कृति सैनन ने यूं दी बधाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Wed, 20 Oct 2021 09:48 PM IST
सार
उनके ट्वीट में लिखा था, 'मैं यह साझा करने के लिए बहुत उत्साहित हूं कि विजुअल मीडिया "मिमी" के लिए मेरा साउंड ट्रैक 64वें ग्रैमी अवार्ड्स, फॉर योर कंसिडरेशन के लिए प्रस्तुत किया गया है। यहाँ एक लिंक है। धन्यवाद !!
विज्ञापन
1 of 5
कृति सेनन, ए आर रहमान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय फिल्म संगीतकार, रिकॉर्ड निर्माता, गायक और गीतकार ए आर रहमान का संगीत बॉलीवुड तो क्या पूरी दुनिया में सुनने वालों को प्रेरित करता है। उनका बनाया कोई भी गाना आते ही जबरदस्त हिट हो जाता है। उनका संगीत के प्रति प्रेम और लगाव उनके गानों में साफ झलकता है। रहमान के संगीत और आवाज में एक ऐसा सूफीपन है जिससे सुनने वाले मदहोश हो जाते हैं। शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा जिसे ए आर रहमान के गाने ना पसंद हो।
64वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में जमा हुए मिमी के गाने
फिल्मों में उनके बनाए गीत और गाए गानों को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। कुछ समय पहले रिलीज हुई फिल्म मिमी के गानों को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। बीती रात ए आर रहमान ने अपने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट साझा कर मिमी फिल्म के साउंडट्रैक को विश्व के सबसे बड़े संगीत प्रतिस्पर्धा में प्रस्तुत करने की घोषणा कर दी।
“I am so excited to share that my sound track for visual media "MIMI" been has submitted to the 64th GRAMMY®️ Awards, For Your Consideration. Here is a link. Thank You!! -“https://t.co/zHzaJp8SW0https://t.co/JFVqUChBli
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मिमी के लिए उनका साउंड ट्रैक 64वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में जमा कर दिया गया है। उनके ट्वीट में लिखा था, 'मैं यह साझा करने के लिए बहुत उत्साहित हूं कि विजुअल मीडिया "मिमी" के लिए मेरा साउंड ट्रैक 64वें ग्रैमी अवार्ड्स, फॉर योर कंसिडरेशन के लिए प्रस्तुत किया गया है। यहां एक लिंक है। धन्यवाद !!
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मिमी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कृति सेनन की 'मिमी' फिल्म, अपनी पटकथा और कास्ट की उम्दा एक्टिंग के वजह से सुपर-हिट रही थी लेकिन ऐसा नहीं हो सकता की किसी ने अभी तक उस फिल्म का सबसे पॉपुलर गाना 'परम सुंदरी' ना सुना हो। हजारों- लाखों रील्स व डांस वीडियोज अब तक इस गाने पर फिल्माए जा चुके है। लाखों-करोड़ों लोग को इस गानें ने नाचने पर मजबूर कर दिया है। ए आर रहमान के संगीत और श्रेया घोषाल की आवाज ने अपना जादू बिखेरने में कोई कमी नहीं छोड़ी। हालांकि, यह गाना इस फिल्म में इकलौता हिट गाना नहीं है बल्कि बाकी गानों को भी इतना ही पसंद किया गया है। शायद इसी वजह से ए आर रहमान ने इस फिल्म के साउंडट्रैक को ग्रामी अवॉर्ड्स में प्रस्तुत किया है।
4 of 5
ए आर रहमान
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
जैसे ही उन्होंने यह खबर साझा की मिमी उर्फ कृति सैनन ने अपने सोशल मीडिया पर इसे रिपोस्ट कर दिया। कृति ने ए आर रहमान के बधाई देते हुए कहा, 'वाह!!! बधाई हो सर!' और कई ताली बजाने वाले इमोजी और एक लाल दिल वाला इमोटिकॉन भी जोड़ा। कृति सेनन को भी इस फिल्म से काफी तारीफ मिली थी और अब उन पर फिल्माए गए गाने को ए आर रहमान ने ग्रैमी अवॉर्ड्स में पेश किया है।
विज्ञापन
5 of 5
मिमी
- फोटो : मिमी
बता दें कि कृति सैनन की मिमी कुछ महीने पहले ही रिलीज हुई थी और फिल्म की मजाकिया अवधारणा और लेखन ने सभी को प्रभावित किया था। अभिनेत्री कृति को उनकी भूमिका के लिए प्रशंसा मिली और जनता ने उनके अभिनय और उनके किरदार को बेहद पसंद किया था। कृति फिलहाल 'शहजादा', 'आदिपुरुष', 'बच्चन पांडे', 'गणप'थ, 'हम दो हमारे दो' जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X