कृति सेनन और कनिका ढिल्लों ने मिलकर एक फिल्म का निर्माण किया है। कृति ने हाल ही में अपनी कंपनी ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स लॉन्च की था। वहीं, लेखिका कनिका ढिल्लों भी अब निर्माता बन गई हैं और उनकी कंपनी कथा पिक्चर्स ने कृति के साथ मिलकर 'दो पत्ती' नाम की फिल्म का सह-निर्माण किया है।
Kriti Sanon: कृति सेनन-कनिका ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, सोशल मीडिया पर की सरकार की जमकर तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म में कृति के साथ काजोल भी हैं। सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के अनुसार फिल्म की शूटिंग पांच हफ्ते पहले शुरू हो गई है। इस समय 'दो पत्ती' की शूटिंग उत्तराखंड में चल रही है। इस बीच फिल्म की दोनों निर्माताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। कनिका ने इसकी जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है।
उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर कर सीएम का आभार जताया है। उन्होंने लिखा, "उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी पत्नी गीता जी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करती हूं। इस राज्य को एक शीर्ष फिल्मांकन स्थान में बदलने में सरकार का उत्कृष्ट समर्थन प्राप्त है। उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और सहयोगात्मक वातावरण इसे फिल्म निर्माताओं के लिए स्वर्ग बनाता है।"
बता दें कि फिल्म का निर्देशन शशांक चतुर्वेदी (बॉब) कर रहे हैं। 'दो पत्ती' उत्तर भारत पर आधारित एक सस्पेंस थ्रिलर है। यह फिल्म बहुत सारे रहस्य और साजिश होने का वादा करती है। इस टीम का एक साथ आना लोगों की उत्सुकता बढ़ा रहा है। कनिका को 'मनमर्जियां', 'हसीन दिलरुबा' जैसी फिल्मों में उनके लेखन के लिए जाना जाता है और 'दो पत्ती' भी उन्होंने ही लिखी है।
फिल्म में तन्वी आजमी भी हैं, जिनके साथ काजोल ने 'त्रिभंगा' और 'दुश्मन' में स्क्रीन स्पेस साझा किया था। काजोल ने शूटिंग के पहले दिन आजमी के साथ एक तस्वीर भी साझा की थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के अलावा कृति द क्रू का भी हिस्सा हैं। फैंस को इसका लंबे समय से इंतजार है।
Fukrey 3: फिल्म के प्रमोशन के लिए दुबई रवाना हुई 'फुकरे 3' की टीम, पुलकित सम्राट ने तस्वीर साझा कर दी जानकारी