सब्सक्राइब करें

Kriti Sanon: फिल्म निर्माता की पारी खेलने को तैयार कृति सेनन, लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस 'ब्लू बटरफ्लाई फिल्म'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 05 Jul 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Kriti Sanon launches own production house blue butterfly films adipurush actress shares teaser on social media
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

कृति सेनन बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। हाल ही में वह 'आदिपुरुष' में 'जानकी' के किरदार में नजर आई थीं। अब वह फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए कदम बढ़ा चुकी हैं। दरअसल, कृति अब अभिनेत्री से प्रोड्यूसर बनने जा रही हैं। यह खुशखबरी कृति ने खुद अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा की है।

Trending Videos
Kriti Sanon launches own production house blue butterfly films adipurush actress shares teaser on social media
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, कृति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर बताया है कि अब वह फिल्म निर्माता के तौर पर भी अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। कृति ने अपने प्रोडक्शन हाउस का टीजर साझा किया है। अभिनेत्री ने बताया कि वह अपनी इस नई शुरुआत के लिए बेहद उत्साहित हैं। वीडियो के साथ कृति ने लिखा कि अब गियर बदलने का समय आ गया है। मैं इस जादुई इंडस्ट्री में नौ वर्षों से अपने सपनों को जी रही हूं। मैंने छोटे-छोटे कदम उठाए, सीखा, खुद को विकसित किया और चीजों को सीखकर आज मैं एक अभिनेत्री बन गई हूं। मुझे फिल्म मेकिंग का हर एक पहलू बहुत पसंद है।

View this post on Instagram

A post shared by Kriti (@kritisanon)



Alia Bhatt: मुश्किल था 'तुम क्या मिले' की शूटिंग करना, आलिया ने बताया मां बनने के बाद काम शुरू करने का अनुभव


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kriti Sanon launches own production house blue butterfly films adipurush actress shares teaser on social media
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

कृति ने आगे लिखा कि अब और ज्यादा करने, और ज्यादा बेहतर बनने, और ज्यादा सीखने, और ज्यादा कहानियां बताने का समय आ गया है, जो मेरे और आपके दिल को छूती हैं। यहां लगातार विकसित होने और अपने सबसे खूबसूरत वर्जन को खोजने की जरूरत है। दिल और बड़े सपनों के साथ आखिरकार 'ब्लू बटरफ्लाई फिल्म' शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। कल कुछ खास घोषणा करूंगी। मेरे साथ जुड़े रहें।

The Legend of Hanuman: 'द लीजेंड ऑफ हनुमान' के तीसरे सीजन का एलान, जानें कब रिलीज होगी एनिमेटेड सीरीज

Kriti Sanon launches own production house blue butterfly films adipurush actress shares teaser on social media
कृति सेनन - फोटो : social media

कृति सेनन अब अभिनेत्री से फिल्म निर्माता बनेंगी। उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम 'ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स' है। अभिनेत्री की इस पोस्ट के बाद उनके फैंस के बीच भी खुशी की लहर है। कई सेलेब्स सहित फैंस अभिनेत्री की इस पोस्ट पर प्यार बरसाते हुए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने कृति की पोस्ट पर कमेंट किया कि आपको बहुत बधाई। इसे देख कर बहुत खुशी हुई। वहीं, अभिनेता वरुण धवन ने लिखा कि कृति बहुत बधाई।

Actors: शराब बेचकर भी पैसा कमाते हैं ये सुपरस्टार्स, लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सेलेब्स तक शामिल


 
विज्ञापन
Kriti Sanon launches own production house blue butterfly films adipurush actress shares teaser on social media
कृति सेनन - फोटो : social media

वहीं, बात करें कृति सेनन की आने वाली फिल्मों के बारे में तो वह जल्द ही अभिनेता शाहिद कपूर के साथ अपनी नई फिल्म में नजर आएंगी। फिलहाल, फिल्म के नाम की घोषणा नहीं की गई है। इसके साथ ही अभिनेत्री 'भेड़िया 2', 'गणपत: पार्ट वन' और राजकुमार राव के साथ 'सेकंड इनिंग' में नजर आने वाली हैं।

Arjun-Diljit: अर्जुन रामपाल-दिलजीत की फिल्म पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, 21 कट के साथ मिला ए सर्टिफिकेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed