फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कृति सेनन ने किया सुशांत के लिए भावुक पोस्ट, लिखा- 'काश तुम्हारे अंदर जो टूटा हुआ था उसे मैं...'

Tue, 16 Jun 2020 08:32 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 16 Jun 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
Kriti Sanon Share Emotional Post on Close Friend Sushant Singh Rajput Saddened Demise
कृति सेनन, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार के दिन मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दुखद घटना से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री हैरानी में है। सोमवार को सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार विले पार्ले के पवनहंस श्मशान घाट में हुआ। इस मौके पर बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री से सुशांत के करीबी दोस्त पहुंचे। जिनमें से एक अभिनेत्री कृति सेनन भी थीं।

Kriti Sanon Share Emotional Post on Close Friend Sushant Singh Rajput Saddened Demise
Kriti Sanon - फोटो : instagram

रविवार को हुई इस घटना के बाद कृति के सोशल मीडिया से कोई पोस्ट नहीं की गई। सभी की निगाहें उनके सोशल मीडिया पर थीं। वहीं अब सुशांत की मौत के दो दिन बाद कृति सेनन ने एक भावुक पोस्ट साझा किया है। इसी के साथ कृति ने अपनी और सुशांत की कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं।

Kriti Sanon Share Emotional Post on Close Friend Sushant Singh Rajput Saddened Demise
कृति सेनन, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

कृति ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'सुश... मुझे पता था कि तुम्हारा शानदार दिमाग तुम्हारा सबसे अच्छा दोस्त और सबसे बड़ा दुश्मन था। लेकिन ये जानकर मैं पूरी तरह से टूट चुकी हूं कि तुम्हारी जिंदगी में एक ऐसा पल आया जहां तुम्हें जीने से ज्यादा आसान मरना लगा। काश तुम्हारे आसपास लोग होते, जिनकी मौजूदगी तुम्हें उन पलों से बाहर निकल पाती।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Sush.. I knew that your brilliant mind was your best friend and your worst enemy.. but it has broken me completely to know that you had a moment in your life where Dying felt easier or better than Living. I so wish you had people around you to get you past THAT moment, i wish you hadn’t pushed the ones who loved you away.. i wish i could have fixed that something which was broken inside you..I couldn’t.. I wish so so many things.... A part of my heart has gone with you..💔 and a part will always keep you alive.. Never stopped praying for your happiness and never will..❤️

A post shared by Kriti (@kritisanon) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Kriti Sanon Share Emotional Post on Close Friend Sushant Singh Rajput Saddened Demise
कृति सेनन, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

आगे कृति लिखती हैं, 'काश तुमने उन लोगों को ये झटका नहीं दिया होता जो तुमसे बेहद प्यार करते हैं। काश तुम्हारे अंदर जो टूटा हुआ था उसे मैं जोड़ पाती। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। मैं इतनी सारी चीजों की कामना करती हूं... मेरे दिल का एक हिस्सा तुम्हारे साथ चला गया है और दूसरे हिस्से में तुम हमेशा जिंदा रहोगे। मैंने तुम्हारी खुशियों के लिए दुआ मांगना कभी बंद नहीं किया था और ना ही कभी करूंगी।'

विज्ञापन
Kriti Sanon Share Emotional Post on Close Friend Sushant Singh Rajput Saddened Demise
sushant singh rajput kriti sanon

गौरतलब है कि कृति सेनन ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'राब्ता' में काम किया था। इस फिल्म के बनने के साथ ही दोनों के रिलेशनशिप की चर्चाएं भी खूब चली थीं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी कभी भी इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। ये खबरें हमेशा खबरें बनकर ही रह गईं।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत से पहले इन 11 अभिनेत्रियों ने की थी आत्महत्या, शोभा का सुसाइड नोट आज भी है पहेली

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed