फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत से पहले इन 11 अभिनेत्रियों ने की थी आत्महत्या, शोभा का सुसाइड नोट आज भी है पहेली

Tue, 16 Jun 2020 07:41 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 16 Jun 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death know about actress who commit Suicide before him
कल्पना, सुशांत सिंह राजपूत, प्रत्युषा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 14 जून को इस दुनिया से अलविदा कह दिया। सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी, सोन चिरैया और छिछोरे जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया था। सुशांत की मौत की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है, हालांकि सुशांत सिंह राजपूत पहले ऐसे कलाकार नहीं जिन्होंने आत्महत्या की। भारतीय सिनेमा में ऐसी कई कलाकार हैं जिन्होंने आत्महत्या की है। हम आपको भारतीय सिनेमा की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने आत्महत्या की या फिर जिनकी मौत अभी तक लोगों के लिए एक पहेली है कि उन्होंने आत्महत्या की थी या फिर उनके साथ हादसा हुआ था। एक नजर ऐसी ही अभिनेत्रियों पर...

Sushant Singh Rajput death know about actress who commit Suicide before him
विजयश्री - फोटो : सोशल मीडिया

विजयश्री
यह मलयालम सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक हैं। विजयश्री ने साउथ सिनेमा की कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता था। वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री की स्टार अभिनेत्रियों में से एक थीं। इतना ही नहीं विजयश्री ने हिंदी सिनेमा में भी काम किया था, लेकिन उन्होंने महज 21 साल की उम्र में आत्महत्या करके खुद की जिंदगी को खत्म कर लिया था। उन्होंने साल 1974 में आत्महत्या की थी। 

Sushant Singh Rajput death know about actress who commit Suicide before him
कल्पना - फोटो : सोशल मीडिया

कल्पना
यह साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक थीं। उन्होंने साउथ सिनेमा के कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया था। कल्पना ने साल 1979 को बेलगावी में आत्महत्या कर ली थी। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने ढेर सारी नींद की गोलियां खाई हुई थीं। वहीं कल्पना की जिंदगी के आखिरी दिन काफी मुफलिसी में गुजरे थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death know about actress who commit Suicide before him
सिल्क स्मिता - फोटो : सोशल मीडिया

सिल्क स्मिता
यह भी साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक थीं। सिल्क स्मिता का असली नाम विजयलक्ष्मी था। वह अनाथ थीं और आंध्र प्रदेश में एक महिला ने उन्हें गोद लिया था। 16 साल की उम्र में सिल्क स्मिता अपनी मां के साथ मद्रास चली गईं। इसके बाद उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट तौर पर फिल्मों कदम रखा। इसके बाद सिल्क स्मिता धीरे-धीरे फिल्मों में काम करने लगीं। सितंबर 1996 में सिल्क स्मिता अपने चेन्नई स्थित फ्लैट में मृत पाई गईं।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death know about actress who commit Suicide before him
शोभा - फोटो : सोशल मीडिया

शोभा
यह भी तमिल सिनेमा की चर्चित अभिनेत्रियों थीं। अभिनेत्री शोभा की मौत अपने आप में रहस्य रही है। उनकी जब मौत हुई तो वह केवल 17 की थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शोभा का शव साल 1980 को उनके घर में मिला। पुलिस को उनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला था। हालांकि वह सुसाइड नोट शोभा ने खुद लिखा था या नहीं इसका कभी खुलासा नहीं हो पाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed