फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KRK On Raksha Bandhan: अक्षय कुमार की फिल्म को लेकर केआरके की घोषणा, कहा- रक्षाबंधन अभिनेता के करियर की...

Tue, 28 Jun 2022 06:16 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 28 Jun 2022 06:16 PM IST
विज्ञापन
krk on akshay kumar film rakshabandhan trailer This movie can become the biggest blockbuster of actor's career
अक्षय कुमार, केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। बहुत से लोगों को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आया है तो कई लोग इसको बकवास भी बता रहे हैं। करीब एक हफ्ते पहले रिलीज हुए इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक भाई अपनी बहनों की शादी के लिए जद्दोजहद करता है। इसके लिए वह अपनी शादी तक में देरी करता जाता है। फिल्म को लेकर भी लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। ट्रेलर देखने के बाद लोगों का कहना है कि काफी दिनों के बाद एक बार फिर अक्षय कुमार धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।


 
krk on akshay kumar film rakshabandhan trailer This movie can become the biggest blockbuster of actor's career
केआरके

वहीं दूसरी ओर अभिनेता और मोस्ट कंट्रोवर्शियल क्रिटिक केआरके ने भी अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन के ट्रेलर की जमकर तारीफ की है। केआरके का कहना है 'पूरी दुनिया में लोग रक्षाबंधन के ट्रेलर को खूब पसंद कर रहे  हैं...ये अक्षय कुमार के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बन सकती है'। ये सारी बातें केआरके ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कही हैं। 
 

krk on akshay kumar film rakshabandhan trailer This movie can become the biggest blockbuster of actor's career
केआरके

बता दें कि इससे पहले केआरके ने अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज को पहले ही दिन डिजास्टर घोषित कर दिया था। केआरके ने पृथ्वीराज के फ्लॉप होने के बाद कहा था कि अक्षय कुमार ने बैक टू बैक छह फिल्में फ्लॉप दी हैं। केआरके ने ट्वीट में लिखा- 'भाईजान अक्षय कुमार कुछ भी कहो, आपने बॉलीवुड में आतंक मचा दिया। 6 फिल्में एक साथ फ्लॉप देकर लाशें बिछा दीं. आपके इस शानदार रिकॉर्ड को सलाम'।

विज्ञापन
विज्ञापन
krk on akshay kumar film rakshabandhan trailer This movie can become the biggest blockbuster of actor's career
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

'रक्षाबंधन' एक पारिवारिक फिल्म है, जिसे आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है। इसके ट्रेलर में दिखाया गया है कि फिल्म की कहानी चार बहन और एक भाई की है। फिल्म के लीड हीरो अक्षय कुमार को अपनी इन चार बहनों की शादी करनी हैं, लेकिन उनकी जिंदगी में कुछ परेशानियां आने लगती हैं। ये 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में भूमि पेडनेकर भी मुख्य भूमिका में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed