फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Video: बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के कपड़ों में घूमती दिखीं मलाइका अरोड़ा, अभिनेता ने शेयर किया मजेदार वीडियो

Tue, 28 Jun 2022 06:09 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 28 Jun 2022 06:09 PM IST
विज्ञापन
Malaika Arora wear boyfriend arjun kapoor clothes in paris actor shared a funny video
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार कपल हैं, जो इन दिनों पेरिस में एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। 26 जून को अर्जुन ने अपना 37वां जन्मदिन पेरिस में ही अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका के साथ मनाया। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। वहीं, अब अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि मलाइका अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के कपड़े पहने पेरिस की सड़कों पर घूम रही हैं।

Malaika Arora wear boyfriend arjun kapoor clothes in paris actor shared a funny video
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर और एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों पेरिस की सड़कों पर मस्ती कर रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि अभिनेता ने एक नीले कलर की हुडी पहनी हुई है। आंखों पर गॉगल्स लगाए अर्जुन कपूर इस तस्वीर में काफी हैंडसम लग रहे हैं। वहीं, इसके बाद मलाइका का वीडियो है, जिसमें वह वही नीले रंग की हुडी पहने हुए दिख रही हैं, जो अर्जुन कपूर ने पहनी हुई थी। वीडियो में देखा जा सकता है मलाइका अपने फोन से किसी चीज का वीडियो बना रही हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

Malaika Arora wear boyfriend arjun kapoor clothes in paris actor shared a funny video
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : insta

अर्जुन कपूर ने इस पोस्ट के साथ एक मजेदार कैप्शन दिया है। अभिनेता ने लिखा, 'दिन में उनका... रात के हिसाब से... ज्यादा जानकारी के लिए राइट स्वाइप करें... #जंपर्सशेयरिंगस्करिंग।' अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर सेलेब्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं। मलाइका ने भी इस पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'हाहाहाहा कैच।' अर्जुन कपूर के इस पोस्ट को कुछ ही घंटों में 73 हजार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Malaika Arora wear boyfriend arjun kapoor clothes in paris actor shared a funny video
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram

इससे पहले भी, अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की थीं, उसमें वह अपनी लेडीलव के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखाई दिए। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि अर्जुन सेल्फी ले रहे हैं, तो मलाइका उनके पीछे खड़ी हुई हैं। इसके साथ ही दोनों थोड़ा कोजी होते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं, दोनों के पीछे एफिल टावर भी साफ नजर आ रहा है, जिसकी ओर एक तस्वीर में मलाइका इशारा करती भी नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन
Malaika Arora wear boyfriend arjun kapoor clothes in paris actor shared a funny video
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें उनकी फिल्म 'एक विलेन 2' 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। वहीं, वह आसमान भारद्वाज की 'कुत्ते' और अजय बहल की 'लेडीकिलर' में भी नजर आएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed