फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KRK on INR vs Dollar: रुपये की कीमत देख इन सेलेब्स पर भड़के केआरके, पूछा- मुंह में दही जम गया क्या?

Wed, 20 Jul 2022 12:58 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 20 Jul 2022 12:58 PM IST
विज्ञापन
KRK on Indian Rupee Drops: Kamal rashid Khan taunt Anupam kher Vivek Agnihotri Shilpa Shetty Juhi Chawal on Rupee vs dollar
KRK on INR vs Dollar - फोटो : सोशल मीडिया

इतिहास में पहली बार अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 80 रुपये के पार पहुंच गया है। जी हां, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे की गिरावट के साथ 80.05 रुपये पहुंच गया है। रुपये की कीमत को फिसलता देख जहां विपक्ष, केंद्र को लगातार आड़े हाथ ले रहा है। वहीं अब कमाल आर खान ने भी इस पर अपना बयान दिया है। खुद को फिल्म क्रिटिक्स कहने वाले केआरके ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है और इस मुद्दे पर चुप्पी साधने वाले बॉलीवुड अभिनेताओं पर तंज कसा है।

KRK on Indian Rupee Drops: Kamal rashid Khan taunt Anupam kher Vivek Agnihotri Shilpa Shetty Juhi Chawal on Rupee vs dollar
केआरके - फोटो : SELF

केआरके ने अनुपम खेर, विवेक अग्निहोत्री, शिल्पा शेट्टी और जूही चावला के पुराने ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें सेलेब्स रुपये की कीमत घटने पर पूर्व केंद्र सरकार यानी कांग्रेस सरकार को घेरते हुए नजर आ रहे हैं। इन स्क्रीनशॉट्स को शेयर करते हुए केआरके ने कहा, 'एक डॉलर की कीमत 80 रुपये से ज्यादा हो गई है! क्या हुआ? अब मुंह में दही जम गई क्या?'  

KRK on Indian Rupee Drops: Kamal rashid Khan taunt Anupam kher Vivek Agnihotri Shilpa Shetty Juhi Chawal on Rupee vs dollar
केआरके

दरअसल, अनुपम खेर, विवेक अग्निहोत्री, शिल्पा शेट्टी, जूही चावला जैसे सितारों ने 2013 में यूपीए (कांग्रेस और सहयोगी दल) सरकार को डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरती कीमत पर घेरते हुए ट्वीट किया था। वहीं अब जब मानसून सत्र के पहले दिन वित्त मंत्री वित्त मंत्रालय ने लोकसभा में यह जानकारी दी कि 2014 से 2022 के बीच यानी जब से केंद्र में मोदी सरकार आई है तब से लेकर अब तक रुपये, डॉलर के मुकाबले 25 फीसदी से ज्यादा कमजोर हुआ है। तब सेलेब्स ने चुप्पी साध रखी है। जिसकी वजह से केआरके ने इनपर तंज कसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
KRK on Indian Rupee Drops: Kamal rashid Khan taunt Anupam kher Vivek Agnihotri Shilpa Shetty Juhi Chawal on Rupee vs dollar
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

सिर्फ केआरके ने ही नहीं प्रकाश राज ने भी इन तमाम सितारों के पुराने ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं और सितारों पर तंज मारते हुए लिखा, 'एक समय था जब हमारे देश में ऐसा होता था।' 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed