{"_id":"60c5b95c8ebc3e175424d1b1","slug":"krk-s-message-to-disha-patani-on-her-birthday-says-you-look-horrible-with-buddha-actors","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तंज: केआरके ने दिशा पाटनी को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- बुड्ढे एक्टर्स के साथ बुरी दिखती हो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तंज: केआरके ने दिशा पाटनी को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- बुड्ढे एक्टर्स के साथ बुरी दिखती हो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sun, 13 Jun 2021 01:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
केआरके, सलमान खान, दिशा पाटनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कमाल राशिद खान यानी केआरके अपने ट्वीट को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। केआरके हर एक्टर या एक्ट्रेस पर निशाना साध रहे हैं। सिर्फ स्टार्स ही नहीं केआरके ने हाल ही में पूरे बॉलीवुड को आड़े हाथ लिया। केआरके ने कहा था कि मैं नहीं हारूंगा बल्कि बॉलीवुड की हार होगी। मैं दूसरा सुशांत सिंह नहीं बनने वाला। अब इसके बाद केआरके ने एक्ट्रेस दिशा पाटनी को लेकर ट्वीट किया है। आज दिशा पाटनी का बर्थडे है, इस खास मौके पर उन्होंने अभिनेत्री को बधाई तो दी। लेकिन साथ में तंज भी कस दिया। अब केआरके ने एक बार फिर से सुपरस्टार सलमान खान से सीधा पंगा ले लिया है।
कैसे शुरू हुआ सलमान से विवाद
कमाल राशिद खान ने सलमान खान को खरी खोटी सुनाई थी। जिसके बाद सलमान की टीम की ओर से उनपर मानहानि का दावा किया गया था। इसके बाद केआरके के सुर बदल गए थे और उन्होंने सलीम खान से सलमान को समझाने के लिए कहा था। इसके अलावा उन्होंने कहा था फिल्म राधे का निगेटिव रिव्यू करने पर उनके साथ ऐसा हो रहा है। जबकि सलमान की टीम ने बयान जारी करते हुए कहा था कि यह केस इसलिए किया है, क्योंकि उन्होंने सलमान को बदनाम करने के लिए उन्हें भ्रष्ट बताया है। इसके बाद सलमान के सपोर्ट में सिंगर मीका सिंह आगे आए थे और केआरके ने सिंगर से भी पंगा ले लिया था।
2 of 5
दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ
सलमान खान, मीका सिंह और पूरे बॉलीवुड को लेकर ट्वीट कर चुके केआरके ने अब दिशा पाटनी को भी नहीं छोड़ा। एक्ट्रेस के जन्मदिन के खास मौके पर उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'दिशा पाटनी आपको जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। आप बुड्ढे एक्टर्स के साथ बुरी दिखती हो। इसलिए सिर्फ टाइगर के साथ काम किया करें।'
3 of 5
KRK
इसके पहले केआरके ने बॉलीवुड को आड़े हाथ लेते हुए कहा था, 'बॉलीवुड के गुंडे भाई ये तो तू 100 प्रतिशत मानकर चल, कि मैं आउटसाइडर भले ही हूं, लेकिन मैं दूसरा सुशांत सिंह राजपूत नहीं बनूंगा, ना ही मैं मरूंगा और ना ही बॉलीवुड की जीत होगी। इस बार बॉलीवुड की हार होगी। क्योंकि इस बार बॉलीवुड ने गलत आदमी से पंगा लिया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
केआरके
केआरके ने आगे लिखा, 'मैंने इस बॉलीवुड के गली के गुंडे को टीवी एक्टर ना बना दिया ना तो मेरा नाम भी केआरके नहीं। जिस दिन इस क्रिमिनल का करियर खत्म उस दिन चमचे खुद ही खत्म। अब ये लड़ाई आर पार की होगी और ऐसी होगी की बॉलीवुड के इतिहास में दर्ज की जाएगी।'
विज्ञापन
5 of 5
मीका सिंह और केआरके
- फोटो : Twitter
तो वहीं केआरके ने सलमान से पंगा लेने के बाद सिंगर मीका सिंह को भी भला बुरा कहा था। जिसके बाद मीका और केआरके के बीच लगातार ट्विटर वॉर देखने को मिल रही है। लेकिन ये विवाद अब ज्यादा बड़ा हो चला है और मीका सिंह ने केआरके पर एक गाना बनाकर रिलीज कर दिया है। जिसके जवाब में केआरके ने कहा है कि अब मेरी वीडियो का इंतजार करो। बता दें, मीका सिंह के गाने का टाइटल 'केआरके कुत्ता' है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।