बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की फिल्में अपना कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। एक-के-बाद-एक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल हो रही है। यही कारण है कि मेकर्स अपने नुकसान की भरपाई करने के लिए सिनेमाघरों के बाद फिल्म को समय से पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर रहे हैं। इसका हालिया उदाहरण रणबीर कपूर की 'शमशेरा' है। 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'शमशेरा' बॉक्स ऑफिस पर मात्र 47.75 (ग्रॉस) रुपये का ही कलेक्शन कर पाई है। जिसकी वजह से 22 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली रणबीर कपूर की फिल्म तीन सप्ताह बाद ही ओटीटी पर रिलीज हो गई है।
KRK vs Aamir Khan: केआरके ने लाल सिंह चड्ढा के लिए की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- इसका हाल शमशेरा से भी बुरा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केआरके ने आमिर खान पर साधा निशाना
अब केआरके ने 'शमशेरा' का उदाहरण लेते हुए आमिर खान पर निशाना साधा है। केआरके ने ट्वीट कर यह दावा किया है कि आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाली है। केआरके ने लिखा, आज सिनेमाघरों में रिलीज होने के तीन हफ्तों बाद शमशेरा अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो गई है। और लाल सिंह चड्ढा भी दो से तीन हफ्तों बाद ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ जाएगी। तो लोग इन जैसी फिल्मों को सिनेमाघरों में देखने के लिए अपने पैसे क्यों बर्बाद करें?
Today #Shamshera is releasing on #Amazon after 3 weeks only. And #LaalSinghChaddha will also release after 2-3 weeks only. So why people should waste their money to watch these films in the theatres.
— KRK (@kamaalrkhan) August 19, 2022
रिपोर्ट्स में कहा गया था ...
बता दें कि 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज से पहले मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि आमिर खान की फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने के छह महीने बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। यानी 11 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के बाद 'लाल सिंह चड्ढा' अगले साल 11 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम करेगी।
कितनी हुई लाल सिंह चड्ढा की कमाई
लाल सिंह चड्ढा को बड़े पर्दे पर रिलीज हुए आठ दिनों का वक्त बीत चुका है, लेकिन अभी तक फिल्म अपनी लागत भी नहीं निकाल पाई है और ऐसी उम्मीद भी नहीं लग रही है। इस फिल्म ने पहले दिन 11.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। शुक्रवार को फिल्म ने 7.26 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके बाद शनिवार और रविवार को फिल्म ने नौ और 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद सोमवार, मंगलवार और बुधवार को फिल्म ने 7.87, 2.47 और 2 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से लाल सिंह चड्ढा ने 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 52 करोड़ रुपये हो चुका है।