फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Krrish 4: 'कृष 4' को लेकर नया अपडेट आया सामने, क्या करण मल्होत्रा करेंगे ऋतिक रोशन की फिल्म का निर्देशन?

Mon, 01 May 2023 05:34 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 01 May 2023 05:34 PM IST
विज्ञापन
Krrish 4 New Update Will Karan Malhotra Direct Hrithik Roshan Super Hero Film know Details here
'कृष 4' - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन इन दिनों कृष 4 को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अब तक कई बार इस फिल्म को लेकर खबरें आ चुकी हैं। इस बीच फिल्म पर एक नया अपडेट सामने आया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अग्निपथ और शमशेरा जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके करण मल्होत्रा को इस फिल्म की बागडोर दे दी गई है। दावों की मानें तो अब राकेश रोशन की जगह करण इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। 


Anushka Sharma: सामंथा ने स्पेशल अंदाज में अनुष्का को किया बर्थडे विश, कहा- आप जैसी अच्छाई कम लोग बिखेरते हैं

Krrish 4 New Update Will Karan Malhotra Direct Hrithik Roshan Super Hero Film know Details here
करण मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट के अनुसार पिता-पुत्र की जोड़ी ने कथित तौर पर इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने के लिए करण को निर्देशक के रूप में चुना है, क्योंकि उनका मानना है कि वह एक विश्व स्तरीय प्रोडक्ट दे सकते हैं। बताया जा रहा है कि राकेश ने इस फिल्म का बेसिक प्लॉट तय कर लिया है और अब वह करण के साथ इसके विजुअल्स पर काम करने की तैयारी शुरू करने जा रहे हैं। 
Titli: टीवी शो 'तितली' का फर्स्ट लुक आउट, परफेक्ट लाइफ पार्टनर की तलाश करती नजर आईं नेहा सोलंकी

Krrish 4 New Update Will Karan Malhotra Direct Hrithik Roshan Super Hero Film know Details here
सिद्धार्थ आनंद - फोटो : सोशल मीडिया

इतना ही नहीं, रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि ऋतिक की 'फाइटर' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद भी बतौर निर्माता इस प्रोजेक्ट से जुड़ गए हैं। फिल्म फिलहाल अपने स्क्रिप्टिंग चरण में है, लेकिन टीम प्री-प्रोडक्शन शुरू करने के लिए काफी उत्सुक है। 
Aishwarya Sharma: ऐश्वर्या शर्मा ने 'गुम है किसी के प्यार में' से ली विदाई, बोलीं- शो ने सब कुछ दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Krrish 4 New Update Will Karan Malhotra Direct Hrithik Roshan Super Hero Film know Details here
ऋतिक रोशन (वॉर) - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के अनुसार यह फिल्म अगले साल शुरू हो सकती है। इससे पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि वॉर 2 का काम पूरा करने के बाद ऋतिक कृष 4 की शूटिंग शुरू करेंगे।  बता दें कि अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनने जा रही इस फिल्म के इसी साल फ्लोर पर जाने की उम्मीद है।
Scoop Real Story: वेब सीरीज स्कूप की ये है असली कहानी, क्राइम रिपोर्टर जिगना वोरा के बारे में यहां जानें सबकुछ
 
विज्ञापन
Krrish 4 New Update Will Karan Malhotra Direct Hrithik Roshan Super Hero Film know Details here
फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक अपनी फिल्म फाइटर की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें वह पहली बार दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे। फिल्म में अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर भी हैं। इसका निर्देशन बैंग-बैंग, वॉर और पठान जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। 
Salman Khan: सलमान खान ने की ओटीटी पर सेंसरशिप की मांग, नहीं चाहते डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखे ऐसी चीजें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed