फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Krrish 4: 'हम तुरंत इस पर काम नहीं शुरू करने वाले हैं...', राकेश रोशन ने कृष 4 पर दिया बड़ा अपडेट

Fri, 04 Aug 2023 09:50 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 04 Aug 2023 09:50 AM IST
विज्ञापन
krrish 4 rakesh roshan share new update on hrithik roshan film said he is not do it immediately
कृष 4 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ऋतिक रोशन के डांस और एक्शन के फैंस दीवाने हैं। वह उनको बड़े पर्दे पर देखने के लिए बहुत उत्सुक रहते हैं। उनकी फिल्म कृष को लोगों ने खूब पसंद किया था। जब फैंस में इसकी दीवानगी बढ़ती गई तो मेकर्स इस फिल्म का दूसरा और तीसरा पार्ट भी लेकर आए जो कि लोगों ने खूब पसंद किया था। अब दर्शकों को इस फिल्म के चौथे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। बीते दिनों भी इसके चौथे पार्ट को लेकर कई सारी बातें हो चुकी हैं। इससे पहले ऋतिक रोशन ने पुष्टि की थी कि उनकी सबसे फेमस कृष फ्रेंचाइजी का चौथा पार्ट ट्रैक पर है। अब उनके पिता और फिल्ममेकर राकेश रोशन ने फिल्म पर एक बड़ा अपडेट शेयर किया है।

krrish 4 rakesh roshan share new update on hrithik roshan film said he is not do it immediately
कृष 4 - फोटो : सोशल मीडिया

राकेश रोशन ने हाल ही में कृष 4 को लेकर कई बातें बताई हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, अभी भी दर्शक उस तरह से सिनेमाघरों में वापस नहीं आ रहे हैं और यह बॉलीवुड के लिए एक बड़ा सवाल है। आज के छोटे बच्चे भी बॉलीवुड नहीं बल्कि हॉलीवुड के सुपरहीरोज की फिल्में देखना पसंद कर रहे हैं जो कि 500-600 करोड़ के बजट में बनकर तैयार होती हैं। हालांकि इनकी तुलना में बॉलीवुड का बजट काफी छोटा होता है।


इसे भी पढ़ें- Nitin Desai: सीएम एकनाथ शिंदे ने नितिन देसाई को दी श्रद्धांजलि, आज शाम होगा कला निर्देशक का अंतिम संस्कार
 
krrish 4 rakesh roshan share new update on hrithik roshan film said he is not do it immediately
राकेश रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

राकेश रोशन आगे कहते हैं कि हम फिल्म में 10 के बजाय चार एक्शन सीक्वेंस रख लेगें लेकिन फिल्म के सीन की क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे। फिलहाल हमको यह भी देखना पड़ रहा है कि बजट और अन्य चीजों की व्यवस्था किस तरह से की जाए। दरअसल, आजकल जो बड़ी फिल्में आ रही हैं, वो उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हैं। कुछ फिल्में तो निर्माण की लागत तक नहीं निकाल पा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
krrish 4 rakesh roshan share new update on hrithik roshan film said he is not do it immediately
राकेश रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम

कृष 4 लेकर राकेश रोशन ने आगे कहा, मैं यह नहीं कह रहा हूं कि फिल्म नहीं बन रही है। यह जरूर आएगी। हम इस दिशा में कदम बढ़ाने को तैयार हैं, लेकिन सिनेमाघरों में फिल्मों की आज की स्थिति देखते हुए हम तुरंत इस पर काम नहीं शुरू करने वाले हैं।' उन्होंने कहा, '1 साल तो नहीं लेकिन शायद उसके बाद कर सकते हैं।' अब राकेश रोशन के इस बयान से उन फैंस का दिल टूट जाएगा, जो 'कृष 4' की राह बेसब्री से देख रहे हैं।

विज्ञापन
krrish 4 rakesh roshan share new update on hrithik roshan film said he is not do it immediately
ऋतिक रोशन, राकेश रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

इस बीच, 'कोई मिल गया' फिल्म की 20वीं रिलीज एनिवर्सरी मनाने के लिए ये 4 अगस्त को देश भर के चुनिंदा सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी। 'कोई मिल गया' की सफलता के बाद ही कृष की शुरुआत हुई, जो 2006 में रिलीज हुई थी। उसके बाद 2013 में 'कृष 3' रिलीज हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed