फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vishal Bhardwaj: फिल्मों में नहीं क्रिकेट में जलवा दिखाना चाहते थे विशाल भारद्वाज, एक हादसे ने बदल दी किस्मत

Fri, 04 Aug 2023 09:47 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 04 Aug 2023 09:47 AM IST
विज्ञापन
Vishal Bhardwaj birthday known some unknown facts about filmmaker life and career
विशाल भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड इंडस्ट्री में विशाल भारद्वाज एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है। वह हिंदी सिनेमा के एक प्रसिद्ध संगीतकार, स्क्रिप्ट राइटर, डायरेक्टर और फिल्ममेकर हैं। फिल्म गॉडमदर और इश्कियां में बेस्ट म्यूजिक की वजह से उन्हें नेशनल अवार्ड मिला। चार अगस्त 1965 को उत्तर प्रदेश के बिजनौर में जन्मे विशाल भारद्वाज आज 58 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर फैंस उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। आज हम इस खास मौके पर बात करते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। तो चलिए शुरू करते हैं...

Vishal Bhardwaj birthday known some unknown facts about filmmaker life and career
विशाल भारद्वाज - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म इंडस्ट्री में विशाल भारद्वाज ने 1995 में फिल्म 'अभय' से संगीतकार के तौर पर डेब्यू किया। उन्हें गुलजार की फिल्म 'माचिस' से पहचान मिली, जिसमें उन्होंने संगीत दिया था। 2002 में बच्चों की फिल्म 'मकड़ी' से विशाल भारद्वाज ने निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा। इस फिल्म का संगीत भी उन्होंने खुद दिया था।

Vishal Bhardwaj birthday known some unknown facts about filmmaker life and career
विशाल भारद्वाज - फोटो : Social Media

साल 1998 में रिलीज हुई 'सत्या' और 1999 में गुलजार की फिल्म 'हू तू तू' का संगीत विशाल ने दिया था। 1999 में फिल्म 'गॉडमदर' के लिए उन्हें बेस्ट संगीतकार का नेशनल अवॉर्ड दिया गया। यही नहीं उन्हें फिल्म 'ओमकारा' और 'हैदर' के लिए भी नेशनल अवॉर्ड मिल चुके हैं। विशाल बॉलीवुड के उन फिल्मकारों में से एक हैं, जो अपनी फिल्मों की जटिल कहानियों के लिए जाने जाते हैं। विशाल इन कहानियों को बड़ी खूबसूरती से बड़े पर्दे पर पेश करने में माहिर हैं।

यह भी पढ़ें: अरबाज के करियर में टर्निंग प्वाइंट साबित हुई यह फिल्म, सपोर्टिंग रोल से जीता फैंस का दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
Vishal Bhardwaj birthday known some unknown facts about filmmaker life and career
विशाल भारद्वाज - फोटो : Social Media

इंडस्ट्री के बेहतरीन निर्देशकों में से एक विशाल ने कई बेहतरीन फिल्मों को डायरेक्ट किया है। इनमें  विलियम शेक्सपियर के नाटक मैकबेथ पर आधारित फिल्म 'मकबूल' और विलियम की किताब ओथेलो पर बनी 'ओमकारा', रस्किन बॉन्ड की एक कहानी पर आधारित 'द ब्लू अम्ब्रेला', 'हैदर', 'कमीने' और 'सात खून माफ' जैसी फिल्में शामिल हैं। आज भी उनका यह सफर सफलतापूर्वक बढ़ रहा है। विशाल ने आलिया भट्ट की फिल्म 'डार्लिंग्स' में भी म्यूजिक दिया है।

विज्ञापन
Vishal Bhardwaj birthday known some unknown facts about filmmaker life and career
विशाल भारद्वाज - फोटो : amar ujala

बहुत कम ही लोगों को कि विशाल भारद्वाज बचपन में एक क्रिकेटर बनना चाहते थे। उन्होंने स्टेट लेवल पर अंडर-19 क्रिकेट भी खेला, लेकिन फिर एक हादसे ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी थी। दरअसल, एक टूर्नामेंट से ठीक पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान उनका अंगूठा टूट गया। जिसकी वजह से वो आगे क्रिकेट नहीं खेल सके। इसके बाद विशाल ने अपनी पढ़ाई पूरी कर बॉलीवुड की तरफ अपना कदम बढ़ाया।

यह भी पढ़ें: रोमांस के बादशाह ने जब पहना टीचर का चोला, सुहाना और आलिया को एक साथ सिखाया ये गाना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed