{"_id":"6337f54cac9b995e2b6f34bb","slug":"krushna-abhishek-signs-bigg-boss-16-after-quitting-kapil-sharma-show-check-details-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 16: कपिल शर्मा शो के बाद कृष्णा अभिषेक ने थामा बिग बॉस का हाथ, कंटेस्टेंट नहीं इस रोल में आएंगे नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bigg Boss 16: कपिल शर्मा शो के बाद कृष्णा अभिषेक ने थामा बिग बॉस का हाथ, कंटेस्टेंट नहीं इस रोल में आएंगे नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 01 Oct 2022 01:55 PM IST
सार
टीवी का बहुप्रतीक्षित रियलिटी शो बिग बॉस 16 आज रात से शुरू होने वाला है। शो के इस सीजन में दर्शकों को काफी कुछ नया और धमाकेदार मिलने वाला है। इसी बीच अब इस शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
विज्ञापन
1 of 4
कृष्णा अभिषेक
- फोटो : Social media
Link Copied
टीवी का बहुप्रतीक्षित रियलिटी शो बिग बॉस 16 आज रात से शुरू होने वाला है। शो के इस सीजन में दर्शकों को काफी कुछ नया और धमाकेदार मिलने वाला है। इसी बीच अब इस शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक भी इस शो का हिस्सा बन गए हैं। हालांकि, वह इस शो में बतौर कंटेस्टेंट नहीं बल्कि एक अंदाज में दिखाई देंगे। खबरों के मुताबिक उन्होंने इस शो को साइन कर लिया है।
Trending Videos
2 of 4
कृष्णा अभिषेक
- फोटो : Social media
कृष्णा बिग बॉस 16 में एक खास सेक्शन की मेजबानी करते नजर आएंगे। बता दें कि द कपिल शर्मा शो छोड़ने के बाद यह कृष्णा का पहला टेलीविजन प्रोजेक्ट है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कृष्णा इस शो में बिग बज नामक सेग्मेंट की मेजबानी करते नजर आएंगे। इस सेग्मेंट में कृष्णा कथित तौर पर शो से बाहर होने वाले कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती- मजाक, खेल खेलते और ढेर सारी बातचीत करते दिखेंगे। कुल मिलाकर यह नया सेग्मेंट काफी मसालेदार और धमाकेदार होने वाला है।
शो का हिस्सा बनने के बारे में बात करते हुए कृष्णा ने कहा, "मैं बिग बज की मेजबानी करने के लिए रोमांचित हूं, जहां मुझे एलिमिनेट हुए प्रतियोगियों की क्लास लेने और दर्शकों के साथ घर के अंदर की बातें साझा करने का मौका मिलेगा। घर के अंदर बिग बॉस उनकी क्लास लेंगे और घर के बाहर मैं।” उन्होंने आगे कहा कि “इस शो के नए प्रारूप के साथ, मैं इसे दूसरे स्तर पर ले जाऊंगा। मैं इस बात का इंतजार कर रहा हूं कि प्रतियोगी शो का हिस्सा बनकर शो में और ज्यादा मसाला और तड़का डालें।"
बिग बॉस के इस नए सेग्मेंट को 9 अक्टूबर से हर रविवार वूट पर प्रसारित किया जाएगा। शो आज से शुरू होने वाला है। वहीं, इस सीजन बिग बॉस में नजर आने वाले कलाकारों की बात करें तो तजाकिस्तान के एक गायक और कलाकार अब्दु रॉजिक, निमृत कौर अहलूवालिया, गौतम विज जैसे कलाकार बिग बॉस के घर में कैद होंगे। शो के इस सीजन की थीम सर्कस रखी गई है और पूरा घर उसी के हिसाब से डिजाइन किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।