{"_id":"5d58c0108ebc3e89b805eb49","slug":"kuch-kuch-hota-hai-remake-karan-johar-revealed-starcast-nowdays","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"21 साल बाद 'कुछ कुछ होता है' का रीमेक बना तो ये होंगे सितारे, करण जौहर ने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
21 साल बाद 'कुछ कुछ होता है' का रीमेक बना तो ये होंगे सितारे, करण जौहर ने किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 18 Aug 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kuch kuch hota hai
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में कुछ फिल्में ऐसी हैं जो सालों बाद भी उतनी ही लोकप्रिय हैं। ऐसी ही एक फिल्म है करण जौहर के निर्देशन में बनी साल 1998 में रिलीज हुई कुछ कुछ होता है। फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। तीनों के किरदार इतने मशहूर हुए कि आज भी वो उन्हीं नामों से याद किए जाते हैं।
2 of 5
kuch kuch hota hai
- फोटो : social media
सोशल मीडिया पर फैंस करण जौहर से अक्सर इसके रीमेक के बारे में पूछते हैं। ऐसे में सभी जानना चाहते हैं कि अगर आज के वक्त में 'कुछ कुछ होता है' बनी तो उसकी स्टारकास्ट क्या होगी। मेलबर्न में आयोजित इंडियन फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे करण जौहर से जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने बहुत रोचक स्टारकास्ट का जिक्र किया।
3 of 5
janhvi kapoor, ranveer singh, alia bhatt
- फोटो : social media
करण जौहर ने कहा कि 'अगर फिल्म का रीमेक बना तो शायद रणवीर सिंह को राहुल का किरदार दूंगा, आलिया भट्ट को अंजली और जाह्नवी कपूर को टीना का किरदार। रणवीर सिंह ने शाहरुख खान जितनी इंटेंसिटी पैदा की है। आलिया भट्ट अंजली होंगी क्योंकि उनके भीतर वो स्पंक है और जाह्नवी कपूर टीना का रोल करेंगी क्योंकि उस किरदार के लिए उनमें वही नटखटपन है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
karan johar
- फोटो : social media
इससे पहले मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में करण जौहर ने तिरंगा भी फहराया। तिरंगा फहराने के बाद करण जौहर ने अपना अनुभव शेयर किया और बताया कि वो इसके लिए काफी पहले से ही एक्साइटेड थे।
करण जौहर ने इस खास अनुभव के बारे में बात करते हुए कहा- 'यह मेरे लिए बहुत असाधारण और भावनात्मक क्षण रहा है। यहां हमारे राष्ट्रीय ध्वज को फहराने से मुझे अपने महान देश और उसके प्रति सभी लोगों के दिल में प्यार का एहसास हुआ। आज हम एक गौरवान्वित भारतीय हैं, भारत हम सभी के दिल की धड़कन है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।