फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कुछ कुछ होता है' में आठ अभिनेत्रियों ने काम करने से किया था इनकार, फिर शाहरुख ने सुझाया था रानी का नाम

Mon, 22 Mar 2021 01:02 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 22 Mar 2021 01:02 PM IST
विज्ञापन
kuchh kuchh hota hai: Rani mukerji cast as Tina after eight actresses refused, Shah Rukh suggested her name
Kuch Kuch Hota hai - फोटो : social media

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा रानी मुखर्जी का जन्म 21 मार्च 1978 को एक बंगाली परिवार में हुआ था। रानी ने अपने दम पर बॉलीवुड में अपना बड़ा मुकाम बनाया है। लेकिन उनकी आवाज को लेकर उनके लिए ये सब बिलकुल भी आसान नहीं था। आज हिंदी सिनेमा में रानी मुखर्जी को अपने दमदार अभिनय के साथ साथ अपनी आवाज के लिए भी जाना जाता हैं। हालांकि उनके शुरुआती दिनों में ऐसा कहा जाता था कि उनकी आवाज़ आदर्श अभिनत्रियों की तरह पतली नहीं है।

kuchh kuchh hota hai: Rani mukerji cast as Tina after eight actresses refused, Shah Rukh suggested her name
Rani Mukerji - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

रानी मुखर्जी ने 14 साल की उम्र से ही बंगाली फिल्मों में एक्टिंग शुरू कर दी थी। वहीं, रानी ने 16 साल की उम्र में बॉलीवुड में फिल्म 'राजा की आएगी बारात' से डेब्यू किया। इस फिल्म में रानी मुखर्जी की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया, लेकिन यह फिल्म ज्यादा नहीं चल पाई। लेकिन इसके टाइटल ट्रैक में रानी मुखर्जी की एक्टिंग शाहरुख खान को पसंद आ गई थी। रानी मुखर्जी के स्ट्रगल के दिनों में करण जौहर, 'कुछ कुछ होता है' बना रहे थे।

kuchh kuchh hota hai: Rani mukerji cast as Tina after eight actresses refused, Shah Rukh suggested her name
रानी मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म  'कुछ कुछ होता है' के साथ-साथ रानी मुखर्जी विक्रम भट्ट की फिल्म 'गुलाम' में भी काम कर रही थी। रानी की पहली फिल्म में ही उनकी आवाज को डब किया गया था तो रानी से करण जौहर ने कहा था कि वो उनकी आवाज को डब नहीं करेंगे और उनकी ओरिजिनल आवाज का ही इस्तेमाल करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kuchh kuchh hota hai: Rani mukerji cast as Tina after eight actresses refused, Shah Rukh suggested her name
कुछ-कुछ होता है - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में रानी को शाहरुख और काजोल के साथ काम करना था, जो उस वक्त की सुपरहिट जोड़ी थी।  कहा जाता है कि यही कारण था कि टीना के किरदार के लिए कोई अभिनेत्री राजी नहीं हो रही थी। रानी मुखर्जी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि फिल्म को आठ अभिनेत्रियों ने करने से इनकार कर दिया था। सभी अभिनेत्रियों का मानना था कि दर्शक शाहरुख- काजोल को ही पसंद करेंगे।

विज्ञापन
kuchh kuchh hota hai: Rani mukerji cast as Tina after eight actresses refused, Shah Rukh suggested her name
रानी मुखर्जी

तब शाहरुख खान को रानी मुखर्जी का ख्याल आया और उन्होंने निर्देशक करण जौहर को उनका नाम सुझाया। इस बारे में रानी ने बताया कि करण जौहर को उस रोल के लिए आठ अभिनेत्रियों ने मना कर दिया था इसलिए मैं उनकी आखिरी पसंद थी। मेरी मौत फिल्म के पहले सीन में ही करवा दी थी ताकि दर्शकों को लगे कि ये फिल्म में नहीं है।  वही लास्ट में शाहरुख और काजोल की ही जोड़ी बनेगी। हालांकि यह करण का मास्टरस्ट्रोक था।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed