फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pawan Singh: पवन सिंह के इस गाने ने बनाया डिसलाइक्स का रिकॉर्ड, अब तक 64 हजार लोगों ने किया नापसंद

Mon, 22 Mar 2021 12:54 PM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 22 Mar 2021 12:54 PM IST
विज्ञापन
Pawan Singh song made a record of dislikes, 64 thousand people disliked it so far
पवन सिंह का नया गाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

होली से ठीक पहले रिलीज हो रहे भोजपुरी गानों ने अपने रंगों से अपने चाहने वालों को रंगना शुरू कर दिया है। लेकिन, लॉकडाउन के बाद रिलीज हो रहे इन गानों में ऐसा पहली बार ये भी हो रहा है कि लोग इन गानों को लेकर अपनी नापंसद भी खुलकर सोशल मीडिया पर जाहिर कर रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान हिंदी फिल्मों के ट्रेलर को नापंसद करने का शुरू हुआ सिलसिला अब भोजपुरी गानों तक आ पहुंचा है। पिछले महीने रिलीज हुए पवन सिंह के एक गाने ने इस मामले में रिकॉर्ड बना दिया है।

Pawan Singh song made a record of dislikes, 64 thousand people disliked it so far
पवन सिंह का नया गाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यूट्यूब के भोजपुरी चैनल वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने 12 फरवरी को पवन सिंह का एक गाना रिलीज किया, ‘लहंगवा लस लस करता’। 19.3 मिलियन ग्राहकों वाले इस चैनल पर इस गाने का हाल बहुत ही बेहाल रहा। डेढ़ महीने में ही इसे 64 हजार डिसलाइक्स मिल चुके हैं। यानी भोजपुरी गाने पसंद करने वालों में से 64 हजार लोगों को ये गाना पसंद नहीं आया। गाने के व्यूज रिलीज की अवधि के हिसाब से ठीकठाक हैं। इस गाने को अब तक साढ़े छह करोड़ से ऊपर व्यूज भी मिल चुके हैं। लेकिन गाने के बोल शायद लोग पसंद नहीं कर रहे। वीडियो की मेकिंग भी कुछ खास नहीं है।

Pawan Singh song made a record of dislikes, 64 thousand people disliked it so far
पवन सिंह का गाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पवन सिंह का एक और गाना व्यूज के लिए यूट्यूब पर नई जंग लड़ता दिख रहा है। कभी भोजपुरी फिल्मों के नंबर वन निर्माता रहे अभय सिन्हा की अगली फिल्म ‘घातक’ का ये होली गाना है। इसे रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं लेकिन गाना अभी 10 लाख व्यूज का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका है। दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म के निर्देशक हिंदी सिनेमा के नंबर वन एक्शन डायरेक्टर रहे टीनू वर्मा हैं और इस गाने का प्रचार भी टीनू वर्मा की फिल्म के गाने के तौर पर ही हो रहा है। फिल्म में पवन सिंह की जोड़ी एक नई हीरोइन चांदनी सिंह के साथ बनी है और इस जोड़ी के इस गाने को 12 दिन में ही ढाई हजार लोग नापसंद कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pawan Singh song made a record of dislikes, 64 thousand people disliked it so far
पवन सिंह का गाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पवन सिंह का एक और होली गाना इसी महीने करीब 43 मिलियन ग्राहक संख्या वाले यूट्यूब चैनल वेव म्यूजिक से रिलीज हो चुका है। ‘घासाई रंग सगरी’ बोल वाले इस गाने में उनके साथ अंजना सिंह भी हैं। इस गाने को भी अब तक रिलीज के 18 दिन बीत जाने पर भी दस मिलियन व्यूज नसीब नहीं हो सके है। हां, गाने को इस अवधि में 15 हजार डिसलाइक्स जरूर मिल चुके हैं।

विज्ञापन
Pawan Singh song made a record of dislikes, 64 thousand people disliked it so far
पवन सिंह का गाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस लिहाज से वेव म्यूजिक पर ही 5 फरवरी को रिलीज हुआ पवन सिंह का गाना छोटकी ननदी रे भी बेहतर रहा। इस गाने को अब तक सिर्फ 11 हजार डिसलाइक्स मिले। गाने की रिलीज की तारीख के हिसाब से ये औसत हजार डिसलाइक्स प्रतिदिन से कम है। लाइक्स भी गाने के बेहतर हैं अब तक इसे 1 लाख 33 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। वेव म्यूजिक का सब्स्क्राइबर बेस भी तगड़ा है और उसे देखते हुए इस तरह के गानों को एक मिलियन व्यूज प्रतिदिन के हिसाब से मिलने ही चाहिए। इससे कम व्यूज मिलने का मतलब यही है कि गाना लोगों को जमा नहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed