बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर हाल ही में आई अपनी फिल्म रूही में प्रदर्शन को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसी बीच जान्हवी ने इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग (एएमए) सेशन आयोजित करने का फैसला किया। जिसमें उन्होंने अपने फैंस के तमाम सवालों के जवाब दिए।
कोरोना काल में जान्हवी कपूर से फैन ने पूछा- "क्या हम किस कर सकते हैं? अभिनेत्री ने दिया मजेदार जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान अभिनेत्री से फैंस ने खूब मजेदार सवाल पूछे। साथ ही कुछ ने काफी अजीबो-गरीब सवाल पूछे। इस दौरान एक यूजर ने अभिनेत्री से 'किस' करने को लेकर सवाल कर लिया। यूजर ने जाह्नवी से सवाल किया, 'क्या हम किस कर सकते हैं?' ऐसे में जाहन्वी ने भी मजेदार अंदाज में यूजर के सवाल का जवाब दिया।

इस सवाल का जवाब देते हुए जाहन्वी ने एक सेल्फी साझा की। अभिनेत्री ने यूजर के सवाल का जवाब देते हुए अपनी फोटो साझा की। इस तस्वीर में मास्क पहने नजर आ रही हैं। इस सेल्फी को साझा करते हुए जाहन्वी ने सीधे 'नहीं' के साथ यूजर को जवाब दे दिया।
वहीं, जान्हवी कपूर ने एक सवाल के जवाब में तकिया लेकर करीना कपूर और शाहिद कपूर का लाजवाब गाना गाया, जिसे सुनकर आपको हंसी आ जाए। दरअसल, एक फैन ने पूछा कि आप अपनी बेचैनी को कैसे रोक पाती हैं? इस पर जान्हवी कपूर ने काफी जवाब दिया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा, 'तकिये को गले लगाकर उदासी से भरा गाना गाकर' और इसी के साथ उन्होंने अपने गाने का एक फनी वीडियो शेयर भी किया।
मालूम हो कि हाल ही में जाहन्वी कपूर की फिल्म 'रूही' थियेटर्स में रिलीज हुई है। फिल्म की शुरुआत धीमी रही, लेकिन आखिरकार इसकी कमाई ने रफ्तार पकड़ ली। इसमें राजकुमार राव और वरुण शर्मा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म में राजकुमार राव और वरुण शर्मा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।