बाइकर्स की जिंदगी पर बनी फिल्म 'चल जिंदगी' के जरिये मशहूर गायक कुमार शानू की बेटी शैनन के भी बतौर अभिनेत्री बड़े परदे पर डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म का पहला पोस्टर सोमवार को सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। इस फिल्म में शैनन के, विवेक दहिया, संजय मिश्रा, मीता वशिष्ठ, विवान शर्मा, राकेश पाण्डेय, विक्रम सिंह और संदीप शर्मा जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Shannon K: विवेक शर्मा की फिल्म से होगा कुमार शानू की बिटिया का एक्टिंग डेब्यू, पोस्टर रिलीज पर कही दिल की बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्गज गायक कुमार सानू की बेटी शैनन के. 'चल जिंदगी' के जरिए बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। वह एक मशहूर सिंगर हैं जो अमेरिका के लॉस एंजिल्स शहर में रहती हैं। शैनन के मुताबिक, वह हमेशा से ही हिंदी फिल्मों में काम करने की चाहत रखती थीं। शैनन के. ने फिल्म के सभी पांच गानों को गाने के साथ-साथ अपने पिता कुमार सानू के साथ एक ड्यूट भी गाया है।
Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा की फिर बढ़ी मुश्किलें, टैक्स मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से नहीं मिली कोई राहत
फिल्म की कहानी अमेरिका से आई एक 21 साल की म्यूजिक स्टूडेंट, 23 वर्षीय कॉलेज छात्र साहिल, 60 वर्षीय रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी सदानंद और 10 साल के लोक गायक छोटू के इर्द-गिर्द घूमती है। ये सभी दुनिया की सबसे ऊंची माने जाने वाली सड़क लेह-लद्दाख की ट्रिप के लिए अलग-अलग शहरों से बाइक्स पर सवार होकर निकलते हैं। इस अनोखी यात्रा के दौरान विभिन्न अनुभवों से गुजरते हुए एक मोड़ पर इन सभी की मुलाकात होती है।
Lady Gaga: लेडी गागा ने भीड़ के बीच एक अनजान लड़की को किया किस, न्यूयॉर्क से वायरल हुए वीडियो ने मचाया तहलका
फिल्मी दुनिया में अपना डेब्यू करने जा रही शैनन के. इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह कहती हैं, 'अमेरिका में अपने सिंगिंग करियर में व्यस्त होने के बावजूद मैं हमेशा से हिंदी सिनेमा में काम करने का इरादा रखती थी। फिल्म में काम करने के लिए मुझे निर्देशक विवेक शर्मा ने स्क्रिप्ट के आधार पर ऑडिशन देने के लिए कहा तो मेरी खुशी का जैसे कोई ठिकाना नहीं रहा। वह फिल्म के लिए अमेरिकी में रहने वाली सिंगर की तलाश कर रहे थे। उन्हें मेरा ऑडिशन बेहद पसंद आया और फिर इस तरह से मुझे फिल्म में काम करने का मौका मिल गया। मुझे खुशी है कि 'चल जिंदगी के जरिए मेरा सपना पूरा होने जा रहा है।'
Nayanthara: जानिए नयनतारा के न्यू बॉर्न ट्विंस का नाम, एक्ट्रेस ने इवेंट में कुछ इस अंदाज में किया खुलासा
फिल्म 'चल जिंदगी' के पहले पोस्टर लॉन्च के बाद मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया से बेहद उत्साहित नजर आ रहे फिल्म के लेखक और निर्देशक विवेक शर्मा ने कहा, 'यह बाइकर्स व रोड ट्रिप पर आधारित अपनी तरह की अनोखी फिल्म है, जिसकी कहानी भी काफी अलग है। निश्चित ही दर्शक इस फिल्म से अपना जुड़ाव महसूस करें। मैंने यह फिल्म दिल से बनाई है और उम्मीद करता हूं कि ये फिल्म सभी के दिलों तक पहुंचेगी।'