फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kumar Sanu: कुमार सानू ने अनु मलिक को बताया 'खड़ूस टाइप', 'चुरा के दिल मेरा' के रीमेक वर्जन पर जताई नाराजगी

Sat, 30 Sep 2023 08:55 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 30 Sep 2023 08:55 AM IST
विज्ञापन
Kumar Sanu on working with Anu Malik says he never encouraged singers also speak about churake dil mera remake
कुमार सानू-अनु मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर गायक कुमार सानू को इंडस्ट्री में तीन दशक से अधिक वक्त हो चुका है। अपनी सुरीली आवाज से उन्होंने फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। 90 के दशक के उनके गाने आज भी खूब पसंद किए जाते हैं। इन्हीं में एक गाना है 'चुरा के दिल मेरा', जो अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' का है। साल 2021 में आई फिल्म 'हंगामा 2' के लिए इस गाने को रीमिक्स किया गया। इस बारे में हाल ही में कुमार सानू ने प्रतिक्रिया दी है।

Kumar Sanu on working with Anu Malik says he never encouraged singers also speak about churake dil mera remake
कुमार सानू-अनु मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'हंगामा 2' के लिए बने 'चुरा के दिल मेरा' के रीमिक्स वर्जन को बेनी दयाल और अनमोल मलिक ने गाया। कुमार सानू ने इसे 'गोबर' बताया है। हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान कुमार सानु ने कहा, 'मेकर्स और डायरेक्टर्स सोचते हैं कि वे बहुत बुद्धिमान हैं। उन्होंने रीमिक्स के लिए 'चुरा के दिल मेरा' को चुना और फिर उसको गोबर कर दिया। अब वो डायरेक्टर और प्रोड्यूसर कितना गंदा है, सोचो'।

Kumar Sanu on working with Anu Malik says he never encouraged singers also speak about churake dil mera remake
कुमार सानू

कुमार सानू ने निर्माता और निर्देशकों के बारे में बात करते हुए आगे कहा, 'इनकी कैपेबिलिटी इतनी ही है। वे इसे सिर्फ खराब कर सकते हैं। वे इसे कभी भी बेहतर नहीं बना सकते। इसके बाद कुमार सानु ने सुझाव दिया कि अगर फिल्म निर्माताओं को पहले से ही हिट गाने का रीमिक्स बनाना है, तो उन्हें इसे गाने के लिए ऑरिजिनल सिंगर्स को ही चुनना चाहिए'। 
Anurag Thakur: भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर सख्त, CBFC को दिए खास निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
Kumar Sanu on working with Anu Malik says he never encouraged singers also speak about churake dil mera remake
कुमार सानू - फोटो : सोशल मीडिया

कुमार सानू ने कहा, 'आप म्यूजिक मैनेजमेंट बदल सकते हैं, लेकिन इसे अलका याग्निक, सोनू निगम, मुझसे या उदित नारायण से गवाएं, जो गा सकते हैं। इसका असर 100 गुना ज्यादा होगा, क्योंकि हमारे फैंस भी इसे सुनेंगे। हमारे लाखों फैंस हमारी आवाज दोबारा सुनकर खुश होंगे, लेकिन आपके सिर में गोबर है, इसलिए आप ऐसा नहीं करेंगे'। 'चुरा के दिल मेरा' के रीमेक पर बात करने के अलावा कुमार सानु ने अनु मलिक के संग काम करने का अनुभव भी साझा किया। इस दौरान सिंगर ने अनु मलिक को खड़ूस बताया। 
Who's Your Gynac: सबा आजाद ने रखी वेब सीरीज' हू इज गायनेक' की स्क्रिनिंग कई सितारे आए नजर

विज्ञापन
Kumar Sanu on working with Anu Malik says he never encouraged singers also speak about churake dil mera remake
कुमार सानू - फोटो : सोशल मीडिया

कुमार सानू ने कहा, 'वे खड़ूस टाइप के हैं। वे कभी किसी का हौसला नहीं बढ़ाते, बल्कि हमेशा डीमोटीवेट करते हैं'। कुमार सानू ने कहा- 'वह कहते थे कि क्या हो गया तेरे गले में आज, मजा नहीं आया। मैं डर जाता था और उससे कहता था, 'चलो एक बार और कोशिश करते हैं,' और वह कहते थे, 'तुम्हें जो करना है करो। फिर गाना खत्म होने के बाद वह कहते थे कि छी-छी क्या गाया है।'
Bollywood Celebs: बॉलीवुड में डांवाडोल हुआ करियर तो साउथ में अवसर तलाश रहे ये सितारे, बदलाव से मचाएंगे धमाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed