बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू और सोहा अली खान की शादी को पांच साल हो गए हैं। दोनों 25 जनवरी 2015 को शादी के बंधन में बंधे थे। कुणाल और सोहा ने शादी से पहले काफी समय तक एक दूसरे को किया था। जिसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों की शादी की सालगिरह के इस खास मौके पर आपको दिखात हैं इस रॉयल वेडिंग का एलबम।
लिव इन में रहने के बाद सोहा-कुणाल ने लिया था शादी का फैसला, देखें वेडिंग एलबम और वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहा और कुणाल की शादी भी बिग फैट वेडिंग थी। मेहंदी, संगीत और रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे। सोहा ने अपनी शादी में गोल्डन रंग का लहंगा और उसके साथ नारंगी रंग की ओढ़नी सिर पर डाली थी। कुणाल भी गोल्डन और क्रीम शेरवानी में किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे। मेहंदी सेरेमनी में सोहा ने गुलाबी रंग का कुर्ता प्लाजो के साथ पहना था। दोनों के संगीत में करीना और सैफ ने साथ में डांस कर महफिल में चार चांद लगा दिए थे।
बात दोनों की लव स्टोरी की करें तो कुणाल ने सोहा अली खान को पेरिस में प्रपोज किया था। दोनों की शादी भी रॉयल वेडिंग थी। हो भी क्यों न, आखिर शादी भी तो पटौदी खानदान की बेटी की थी। कुणाल और सोहा की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। कुणाल और सोहा ने इस बारे में बात करते हुए बताया था कि जब दोनों की पहली बार मुलाकात हुई थी तब उन्हें लगा भी नहीं था कि दोनों की दोस्ती भी हो पाएगी।
पहली मुलाकात के बाद दोनों की दोस्ती हुई। देखते ही देखते दोस्ती कब प्यार में बहल गई दोनों को ही पता नहीं चला। शादी करने से पहले दोनों ने लिव इन में रहने का फैसला किया। कुछ समय तक लिव इन में रहने के बाद एक दिन पेरिस में कुणाल ने सोहा को प्रपोज किया। इस बारे में सोहा ने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया था। दोनों की शादी हो गई। दोनों की एक बेटी भी है। जिसका नाम इनाया रखा गया है।
A post shared by Soha (@sakpataudi) on
अपनी शादी की पांचवी सालगिरह पर कुणाल और सोहा दोनों ने ही अपनी शादी का वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा करते हुए एक दूसरे को विश किया है। कुणाल ने अपनी पोस्ट पर सोहा का उनकी जिंदगी में आने के लिए, उन्हें पिता बनाने के लिए, उनके हर सुख-दुख में साथ रहने के लिए शुक्रिया अदा किया है।
A post shared by Kunal Kemmu (@khemster2) on