आप सभी ने हाल फिलहाल में सोशल मीडिया पर कुछ मीम्स देखे होंगे। मीम्स में किसी भी शख्स की चार तस्वीरें नजर आ रही हैं। एक तस्वीर लिंक्डइन की, दूसरी फेसबुक की, तीसरी इंस्टाग्राम की और चौथी तस्वीर टिंडर की। इस ट्रेंड से बॉलीवुड सितारे भी अछूते नहीं हैं। इन तस्वीरों को देखकर आप भी जरूर जानना चाह रहे होंगे कि आखिर इस ट्रेंड की शुरुआत कहां से हुई है। ऐसे में इस रिपोर्ट में न सिर्फ आपको हम दिखाते हैं बॉलीवुड सेलेब्स के मीम्स बल्कि साथ ही आपको बताते हैं इस ट्रेंड की शुरुआत भी।
सोशल मीडिया ट्रेंड का हिस्सा बने बॉलीवुड सितारे, देखें सेलेब्स के 'फेसबुक.. टिंडर' मीम पोस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल इस मीम ट्रेंड की शुरुआत हॉलीवुड सिंगर डॉली पार्टन ने की। डॉली एक अमेरिकन सिंगर हैं। जिन्होंने 21 जनवरी को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस पोस्ट में डॉली की चार तस्वीरें नजर आ रही थीं। एक तस्वीर लिंक्डइन की, दूसरी फेसबुक की, तीसरी इंस्टाग्राम की और चौथी तस्वीर टिंडर की। इसके बाद से ही ये ट्रेंड शुरू हो गया और बाकी लोग भी इस मीम के अंदाज में ही अपनी तस्वीरें शेयर करने लगे।
View this post on Instagram
Get you a woman who can do it all 😉
A post shared by Dolly Parton (@dollyparton) on
सारा अली खान
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में सारा अली खान इस ट्रेंड से कैसे पीछ रह सकती थीं। सारा ने भी इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए पोस्ट किया है। बता दें कि सारा जल्दी ही फिल्म लव आज कल और कुली नंबर वन में नजर आएंगी।
View this post on Instagram
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on
आयुष्मान खुराना
बॉलीवुड की हिट मशीन आयुष्मान खुराना ने भी इस मीम ट्रेंड के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में आयुष्मान के चार दमदार अवतार नजर आ रहे हैं। बता दें कि आयुष्मान खुराना जल्दी ही फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान में नजर आएंगे।
View this post on Instagram
करण जौहर
बॉलीवुड निर्देशक करण जौहर भला कैसे इस ट्रेंड से पीछे रहते। लेकिन करण ने इस ट्रेंड को अपनी ही अंदाज में पूरा किया है। करण ने अपनी एकी ही तस्वीर को चार अलग अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए इस्तमेाल किया है। इसके साथ ही करण ने एक बड़ा सा कैप्शन भी लिखा है।
View this post on Instagram
A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on