फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kunal Singh: 30 साल की उम्र में इस एक्टर ने पंखे से लटकर दे दी थी जान, इस एक्ट्रेस की हुई थी गिरफ्तारी

Mon, 07 Feb 2022 08:56 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 07 Feb 2022 08:56 AM IST
विज्ञापन
Kunal Singh Death Anniversary: He died at the age of 30 due to Suicide
सोनाली बेंद्रे के साथ कुणाल सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

तमिल सिनेमा के एक्टर कुणाल सिंह ने 7 फरवरी 2008 को अपने मुंबई स्थित अपार्टमेंट में पंखे से लटकर सुसाइड कर लिया था। आज कुणाल की पुण्यतिथि है। कुणाल का जन्म 29 सितंबर 1977 को हरियाणा में हुआ था। कुणाल सिंह को खासतौर से तमिल सिनेमा में अपने काम के लिए जाना जाता था। उन्होंने 'Kadhalar Dhinam' से तमिल सिनेमा में एक्टिंग डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ सोनाली सोनाली बेंद्रे थीं।

Kunal Singh Death Anniversary: He died at the age of 30 due to Suicide
कुणाल सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सुसाइड से पहले काटी थी कलाई
कुणाल की मौत के बाद पुलिस जांच में पाया गया कि उन्होंने पहले भी अपनी जान लेने की कोशिश की थी। उनकी कलाई पर काटने के निशान थे। अभिनेत्री लवीना भाटिया ने कुणाल को सीलिंग फैन से लटका देखा था, और पुलिस को फोन किया था। सुसाइड से पहले कुणाल फिल्म योगी पर काम कर रहे थे। उनकी मौत के वक्त अभिनेत्री लवीना भाटिया बाथरूम में मौजूद थीं। कहा जाता है फिल्मों में काम नहीं मिलने की वजह से उन्होंने सुसाइड जैसा कदम उठाया था।

Kunal Singh Death Anniversary: He died at the age of 30 due to Suicide
कुणाल सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

16 फिल्मों में दिखाई दिए कुणाल
कुणाल ने सोनाली बेंद्रे के साथ हिंदी फिल्म 'दिल ही दिल में' से डेब्यू किया था। वे अपने करियर में करीब 16 फिल्मों में दिखाई दिए। जब बतौर एक्टर उन्हें काम मिलना कम हो गया तो उन्होंने कई फिल्मों असिस्टेंट एडिटर के रूप में काम किया और फिल्म निर्माण का काम भी किया। उनकी आखिरी फिल्म Nanbanin Kadhali थी जो 2007 में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kunal Singh Death Anniversary: He died at the age of 30 due to Suicide
कुणाल सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सीबीआई जांच भी हुई
कुणाल के पिता राजेंद्र सिंह ने बेटे की मौत के बाद दावा किया था कि उनके शरीर पर संदिग्ध चोट के निशान थे। एक्ट्रेस लवीना भाटिया को एक्टर की मौत के सिलसिले में पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में जब कोई सबूत नहीं मिले तो उन्हें छोड़ दिया गया। केस की जांच सीबीआई को भी सौंपी गई और बाद में पता चला कि यह सुसाइड का ही केस है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed