फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laal Singh Chaddha: अभी फ्लॉप नहीं हुई है 'लाल सिंह चड्ढा', विदेश में फिल्म का प्रदर्शन पलट सकता है बाजी

Thu, 25 Aug 2022 11:33 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 25 Aug 2022 11:33 AM IST
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha Actor Aamir Khan Movies Dangal Secret superstar Box Office Reports in Other Countries
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

 

आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। हालांकि फिल्म को उस तरह का रिस्पॉन्स नहीं मिला है जैसा आमिर खान उम्मीद कर रहे थे। 11 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन किया है। चार साल बाद रिलीज हुई आमिर की यह फिल्म बहुत मुश्किल से बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। ऐसे में फिल्म के ऐसे कलेक्शन को देख फिल्म पर फ्लॉप होने का खतरा मंडराने लगा है, लेकिन हाल ही में विदेशों में  आमिर की फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया को देख अभी इसे फ्लॉप कहना जल्दबाजी होगी। 

Laal Singh Chaddha Actor Aamir Khan Movies Dangal Secret superstar Box Office Reports in Other Countries
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में फिल्म ने विदेश में कमाई के मामले मेंनया रिकॉर्ड कायम किया है। ऐसे में अब फिल्म को लेकर आमिर और मेकर्स की उम्मीदें फिर से जाग गई है। इसके अलावा एक्टर की फिल्मों का एक और ऐसा गणित है, जो उनकी फिल्म को सफल बना सकता है। दरअसल, चीन में आमिर की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। चीन में उनकी फिल्मों का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। चार साल बाद उनकी कोई फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक दी है। ऐसे में 'लाल सिंह चड्ढा' का चीनी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की संभावना काफी हद तक बढ़ गई है। आमिर की कई फिल्में चीन के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर चुकी हैं। आइए इन फिल्मों के कलेक्शन के बारे में आपको बताते हैं।

Laal Singh Chaddha Actor Aamir Khan Movies Dangal Secret superstar Box Office Reports in Other Countries
3 इडियट्स - फोटो : सोशल मीडिया
3 इडियट्स

आमिर खान फिल्म 3 इडियट्स की वजह से चीन के घर-घर में फेमस हुए थे। दरअसल, इस देश में पाइरेसी के जरिए उनकी यह फिल्म पहुंची थी। लोगों को उनकी यह फिल्म काफी पसंद आई थी। बाद में इसे बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 100 करोड़ की कमाई कर डाली थी। यह पहली भारतीय फिल्म थी जिसने चीनी बॉक्स ऑफिस पर इतनी जबरदस्त कमाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha Actor Aamir Khan Movies Dangal Secret superstar Box Office Reports in Other Countries
पीके - फोटो : सोशल मीडिया
पीके

3 इडियट्स के बाद रिलीज हुई आमिर की फिल्म पीके ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। देश के अलावा विदेशों में भी इस फिल्म ने धूम मचाई थी। आमिर की यह फिल्म चीन के लोगों को काफी पसंद आई थी। इस  फिल्म ने चीनी बॉक्स ऑफिस पर 128 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था।

विज्ञापन
Laal Singh Chaddha Actor Aamir Khan Movies Dangal Secret superstar Box Office Reports in Other Countries
दंगल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दंगल

आमिर खान की दंगल ने न सिर्फ भारत में बल्कि चीन में भी बंपर कलेक्शन किया था। यह चीन में भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इसका रिकॉर्ड अब तक कोई नहीं तोड़ सका है। फिल्म ने चीनी सिनेमाघरों से लगभग 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। इसी कलेक्शन की वजह से आमिर की फिल्म 2000 करोड़ का बिजनेस करने में सफल रही थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed