बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है, जिसका वह जोर-शोर से प्रमोशन करने में जुटे हुए हैं। हाल ही में आमिर खान सोशल मीडिया स्टार फैजल शेख उर्फ मिस्टर फैजु के साथ अपनी फिल्म 'अंदाज अपना अपना' का एक सीन रीक्रिएट करते नजर आए। इसका वीडियो फैसल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
Aamir Khan: आमिर खान ने फैसल शेख के साथ रीक्रिएट किया ‘अंदाज अपना अपना’ का मजेदार सीन, देखें वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, मिस्टर फैसल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आमिर खान के साथ मिलने के वीडियो और फोटोज शेयर किए हैं। वीडियो में आमिर और फैसल बैठे हुए हैं और 'अंदाज अपना अपना' के एक सीन को रीक्रिएट करते हैं। फिल्म में इस सीन में आमिर और सलमान खान थे, जो एक दूसरे से उनके कपड़ों के बारे में पूछते हैं। वीडियो में फैजल सलमान के डायलॉग बोल रहे हैं और आमिर अपने।
वीडियो को शेयर करते हुए फैसल ने लिखा, 'तो बात ऐसी है, अमर प्रेम जैसी है। अभी भी नहीं पता कि शब्दों में कैसे इस एहसास को बयां करूं। क्या दिन है, क्या एहसास है। आमिर सर आप प्रेरणादायक हैं।' इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस ही नहीं सिलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। ईशा गुप्ता ने कमेंट किया, 'बेस्ट', तो अरापशक्ति खुराना अपनी हंसी नहीं रोक पाए और उन्होंने, हाहाहा कमेंट किया है।
बता दें कि 1994 में आई 'अंदाज अपना अपना' का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था। वहीं, आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का ऑफिशियल रीमके है, जिसमें आमिर के अलावा करीना कपूर खान और साउथ स्टार नागा चैतन्य मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है।