फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Taapsee Pannu: सफेद ड्रेस में दिखा तापसी पन्नू का सिजलिंग अंदाज, तस्वीरें देख घायल हुए फैंस

Sun, 07 Aug 2022 02:30 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 07 Aug 2022 02:30 PM IST
सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इंडस्ट्री की बेबाक और धाकड़ एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखती हैं। अपी बेबाकी के साथ ही अपने अभिनय के लिए मशहूर तापसी ने अपनी फिल्मों से दर्शकों के दिल में अपनी अलग जगह बनाई है।

विज्ञापन
taapsee pannu look stunnig in her latest photos in white white dress shared on instagram
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इंडस्ट्री की बेबाक और धाकड़ एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखती हैं। अपी बेबाकी के साथ ही अपने अभिनय के लिए मशहूर तापसी ने अपनी फिल्मों से दर्शकों के दिल में अपनी अलग जगह बनाई है। फिल्मों के जरिए लोगों का जीतने वालीं एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसी क्रम में अभिनेत्री ने हाल ही में अपनी एक लेटेस्ट फोटो फैंस के साथ साझा की है। 

taapsee pannu look stunnig in her latest photos in white white dress shared on instagram
तापसी पन्नू - फोटो : Instagram

हाल ही में सामने आई इस तस्वीर में तापसी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही है। लेटेस्ट फोटोशूट की इस तस्वीर में एक्ट्रेस का लुक हर किसी का दिल जीत रहा है। तापसी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी इस फोटो को शेयर किया है। तस्वीर में एक्ट्रेस सफेद रंग की शॉट ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही है। हालांकि, यह एक्ट्रेस की बैक फोटो है। यानी तापसी तस्वीर में कैमरे की तरफ अपनी पीठ कर के खड़ी हुई है। साथ ही उनकी ड्रेस की डिजाइन उन्हें बेहद सिजलिंग बना रहा है। 

taapsee pannu look stunnig in her latest photos in white white dress shared on instagram
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "हैशटैग दोबारा।" इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी अपने इस फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से कुछ फोटोज  में वह बैक पोज देती दिख रही हैं। तो वहीं की तस्वीरों में उन्होंने कुर्सी पर बैठ एक से बढ़कर एक पोज दिए। तापसी की इन अदाओं पर उनके फैंस दीवाने हो गए हैं। यही वजह है कि लोग लगातार उनके इस पोस्ट पर लाइक और कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। 

 

View this post on Instagram

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)

विज्ञापन
विज्ञापन
taapsee pannu look stunnig in her latest photos in white white dress shared on instagram
मिताली राज-तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी इस शानदार आउटफिट के साथ उन्होंने अपने कर्ली हेयर्स की पोनी टेल बना रखी है। साथ ही न्यूड मेकअप उनके इस लुक में चार चांद लगा रहा है। एक्ट्रेस अपने इस लेटेस्ट लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी आखिरी भारतीय महिला क्रिकेटर मिथाली राज की जिंदगी पर आधारित फिल्म शाबाश मिथु में नजर आई थीं। वहीं अब वह जल्द ही अपनी फिल्म दोबारा में नजर आने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed