सब्सक्राइब करें

Aamir Khan: ‘लाल सिंह चड्ढा’ के इस सीन में आमिर को लगी थी गहरी चोट, फिर किया ऐसा काम, हर कोई करने लगा सलाम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 12 Jul 2022 09:49 PM IST
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha Actor Aamir was injured in a long running Sequence, still Complete the Scene by taking medicine
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। वह जल्द ही फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ से वापसी करने को तैयार हैं। मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर ने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है। हर सीन में जान फूंकने के लिए एक्टर को काफी मुश्किलों का सामने करना पड़ा है। इन्हीं में से एक सीन में आमिर लंबे समय तक दौड़ते नजर आने वाले हैं। इस सीन की शूटिंग के दौरान आमिर को घुटने की चोट से जूझना पड़ा।

 

Trending Videos
Laal Singh Chaddha Actor Aamir was injured in a long running Sequence, still Complete the Scene by taking medicine
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
पेनकिलर खाकर पूरी की शूटिंग
इस लंबे रनिंग सीक्वेंस को फिल्माए जाने के दौरान आमिर के घुटने की चोट से काफी परेशान हो गए थे। जिसके बाद उन्हें फिजियोथैरेपी का सहारा लेना पड़ा। हालांकि इसके बाद भी उन्होंने शूटिंग नहीं रोकी और दौड़ते समय किसी भी तरह के दर्द से बचने के लिए दर्द निवारक दवाएं लीं। दरअसल, आमिर अपना एक मिनट भी बर्बाद नहीं करना चाहते थे क्योंकि कोरोना महामारी की वजह से फिल्म की शूटिंग में पहले ही काफी देर हो चुकी थी। यही वजह थी कि आमिर ने इस सीक्वेंस की शूटिंग जारी रखने का फैसला किया। हालांकि यह उनके लिए काफी मुश्किलों भरा था, लेकिन सभी बाधाओं का सामना करते हुए उन्होंने शूटिंग पूरी की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha Actor Aamir was injured in a long running Sequence, still Complete the Scene by taking medicine
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान थी आखिरी फिल्म

पिछले चार साल में आमिर खान ने एक भी फिल्म नहीं की है। आखिरी बार उन्होंने फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में काम किया था। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे। यह पहला मौका था जब दर्शकों ने बॉलीवुड के इन दो कलाकारों को एक साथ बड़े पर्दे पर देखा था। हालांकि यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक कमाल नहीं दिखा सकी और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।

 
 
Laal Singh Chaddha Actor Aamir was injured in a long running Sequence, still Complete the Scene by taking medicine
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस दिन रिलीज होगी फिल्म

आमिर खान प्रोडक्शंस, किरण राव और वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा निर्मित 'लाल सिंह चड्ढा' में करीना कपूर खान, मोना सिंह और चैतन्य अक्किनेनी भी हैं। यह 'फॉरेस्ट गंप' की आधिकारिक रीमेक है। यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed