{"_id":"62cd9c4810ee1b681b31476f","slug":"mani-ratnam-ponniyin-selvan-i-is-facing-comparison-with-ss-rajamouli-bahubali-on-social-media-know-the-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PS 1: मणिरत्नम की 500 करोड़ में बनी ‘पोन्नियिन सेल्वन 1’ को लेकर इंटरनेट पर मचा हंगामा, ‘बाहुबली’ से जुड़ी है वजह!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
PS 1: मणिरत्नम की 500 करोड़ में बनी ‘पोन्नियिन सेल्वन 1’ को लेकर इंटरनेट पर मचा हंगामा, ‘बाहुबली’ से जुड़ी है वजह!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Tue, 12 Jul 2022 09:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पोन्नियिन सेल्वन, बाहुबली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मणिरत्नम की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन’ टीजर रिलीज होने के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। 500 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी हंगामा खड़ा हो गया है। दरअसल, ‘पीएस 1’ के टीजर को देखने के बाद से ही इसकी तुलना एसएस राजामौली की 2015 में आई ‘बाहुबली’ से की जा रही है। दोनों ही फिल्मों में भव्य सेट और सीन्स दिखाई गए हैं। ऐसे में लोग इस बात को लेकर बहस में पड़ गए हैं कि कौन सी फिल्म बेहतर है। कुछ लोगों का मानना है कि एसएस राजामौली की फिल्म के वीएफएक्स मणिरत्नम से ज्यादा बेहतर हैं, तो कुछ ‘पीएस 1’ तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म बना हुआ है।
2 of 5
पोन्नियिन सेल्वन
- फोटो : सोशल मीडिया
पोन्नियिन सेल्वन और बाहुबली को लेकर सोशल मीडिया पर लोग दो गुटों में बंट गए है। जहां एक तरफ कुछ लोगों को मणिरत्नम की फिल्म 'पीएस 1' का टीजर बहुत पसंद आया है, तो दूसरी ओर कुछ लोग उसकी तुलना 'बाहुबली' से करने में जुटे हुए हैं। टीजर में दिखाए गए कुछ सीन्स लोगों को 'बाहुबली' की याद दिला रहे हैं। टीजर में जिस तरह युद्ध के मैदान से लेकर समुंदर में जहाजों और चोल साम्राज्य के सीन दिखाए गए हैं, वह 'बाहुबली' की तरह लग रहे हैं। ऐसे में कुछ को यह सीन रास नहीं आए और कुछ लोग इनकी तारीफ कर रहे हैं।
3 of 5
पीएस-1
- फोटो : सोशल मीडिया
टीजर आने के बाद से लोग दोनों ही फिल्मों को लेकर अपनी राय दे रहे हैं। एक ने कमेंट किया, ‘इसकी कहानी सही है या नहीं, लेकिन इसके विजुअल्स और वीएफएक्स बाहुबली के आसपास भी नहीं है’, तो दूसरे ने लिखा, ‘बाहुबली की तरह बनाने की कोशिश तो बहुत की लेकिन हो नहीं पाया।’ वहीं, कुछ लोग इसकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पोन्नियिन सेल्वन
- फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए कमेंट किया, 'निश्चित ही यह भारतीय सिनेमा का टर्निंग प्वाइंट साबित होगी', तो दूसरे ने कहा, 'हमें उम्मीद है कि यह फिल्म बाहुबली की तरह हिट होगी और तमिल सिनेमा में रिकॉर्ड तोड़ने वाली साबित होगी। ऑल द बेस्ट पीएस 1'। इसके अलावा एक ने लिखा, 'हम कॉलीवुड के फैन आरआरआर, केजीएफ और बाहुबली को देखकर चकित थे, अब पोन्नियिन सेल्वन के टीजर ने साबित कर दिया है कि चमत्कार होने वाला है।'
विज्ञापन
5 of 5
पीएस-1
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मणिरत्नम की यह मेगा बजट फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। यह फिल्म तेलुगू, कन्नड़, तमिल, मलयालम और हिंदी में रिलीज होगी। यह फिल्म दो पार्ट में बनाई गई है, दूसरे पार्ट को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि यह 'आरआरआर', 'केजीएफ' और 'बाहुबली' की तरह हिंदी बेल्ट में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी। बता दें कि इस फिल्म से ऐश्वर्या राय चार साल बाद वापसी कर रही हैं। वहीं उनके साथ विक्रम, कार्थी, जयम रवि, तृषा कृष्णन आदि कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।