{"_id":"62cd9a99c03a1e7bba0bc4af","slug":"actress-sonali-bendre-revisits-hospital-where-she-was-treated-for-cancer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sonali Bendre: जिस अस्पताल में दी थी कैंसर को मात फिर वहां जा पहुंचीं सोनाली, बोलीं- मन किया मरीजों से कह दूं...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sonali Bendre: जिस अस्पताल में दी थी कैंसर को मात फिर वहां जा पहुंचीं सोनाली, बोलीं- मन किया मरीजों से कह दूं...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 12 Jul 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सोनाली बेंद्रे
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। काफी समय से बॉलीवुड की दुनिया में अपनी धाक जमाने वाली ये अभिनेत्री कुछ समय के लिए काफी बुरे दौर से भी गुजरीं। साल 2018 में सोनाली को हाई ग्रेड का कैंसर हो गया था। इसकी जानकारी मिलने के बाद इलाज शुरू हुआ और वह अब ठीक भी हो चुकी हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने उस अस्पताल का दौरा किया जहां उनका कैंसर का इलाज हुआ था और अपनी पुरानी यात्रा को याद किया।
Trending Videos
2 of 4
सोनाली बेंद्रे
- फोटो : social media
सोनाली बेंद्रे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने अस्पताल का दौरा किया। क्लिप में उनके पति गोल्डी बहल और सोनाली की अस्पताल में बैठे हुए एक तस्वीर है। तस्वीर को देखते ही अभिनेत्री को वह पल याद आ गया जह वह कीमोथेरेपी सेशन के दौरान उस कुर्सी पर बैठती थीं। वीडियो शेयर करते हुए अभिनेत्री ने बहुत कुछ कहा है और कैंसर के मरीजों को आशा की एक किरण भी दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
सोनाली बेंद्रे
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनाली बेंद्रे ने लिखा- 'चार साल बाद...ये कुर्सी...ये नजारा...ये वही जगह है। काफी डर से लेकर लगातार एक आशा तक, बहुत कुछ बदल गया है फिर भी बहुत कुछ वैसा ही है। वहां बैठना और मरीजों को अंदर जाते देखना अवास्तविक था...और मैं देख सकती थी कि मैं भी उन्ही की तरह एक समान जर्नी से गुजर रही थी। कीमोथेरेपी सूट...वही वेटिंग रूम, बस चेहरे अलग थे। मुझे लगा मैं उन मरीजों को बताऊं कि अभी भी एक आशा की किरण है...मुझे देखो, मैं उस जर्नी से निकलकर यहां तक पहुंची हूं'।
अभिनेत्री ने आगे लिखा- 'जैसा कि आप अनुमान लगा सकते हैं कि ये कड़वी यादों से भरा भावनात्मक दिन था। लेकिन मैं बाहर निकली, अपने बेटे की आंखों में देखा और ब्रह्मांण को हर चीज के लिए धन्यवाद किया'। अभिनेत्री की इस पोस्ट पर श्वेता बच्चन नंदा ने लिखा- आपको ढेर सारा प्यार भेज रही हूं। वहीं एक फैन ने लिखा- एक वॉरियर और सर्रवाइवर। वहीं एक और फैन ने कहा- आपने बहुत से लोगों को उम्मीद दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।