सब्सक्राइब करें

Vikrant Rona: पहले ही दिन केजीएफ 2 का ये रिकॉर्ड तोड़ेगी किच्चा सुदीप की फिल्म, सलमान खान उठाएंगे हिंदी की मशाल

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 12 Jul 2022 08:53 PM IST
विज्ञापन
Vikrant Rona of kiccha sudeep complete preparation to break the record of yash starrer KGF 2
केजीएफ 2, विक्रांत रोणा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप की इस महीने के आखिरी शुक्रवार को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘विक्रांत रोणा’ को दुनिया भर में हिंदी और कन्नड़ के अलावा वहां की स्थानीय भाषाओं में भी रिलीज करने की तैयारियां अंतिम चरणों में हैं। फिल्म की रिलीज को इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘केजीएफ 2’ से भी बड़ा करने पर खास जोर दिया जा रहा है। फिल्म के हिंदी संस्करण को अभिनेता सलमान खान प्रस्तुत कर रहे हैं, इसके चलते हिंदी भाषी राज्यों में भी इसके लिए थिएटरों की बुकिंग बड़े पैमाने पर शुरू हो चुकी है। फिल्म की ओपनिंग किसी तरह ‘केजीएफ 2’ की ओपनिंग का रिकॉर्ड तोड़ सके, इसके लिए टिकटों की दरों और इसमें निर्माता व वितरक की हिस्सेदारी पर बातचीत निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है।


 

Trending Videos
Vikrant Rona of kiccha sudeep complete preparation to break the record of yash starrer KGF 2
केजीएफ 2, बाहुबली 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अब तक की हिट गणित
इस साल 14 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म ‘केजीएफ 2’ ने अपने सौ करोड़ रुपये के मेकिंग बजट से 12 गुना कमाई दुनिया भर में की है। फिल्म का अकेले भारत का कारोबार करीब 860 करोड़ रुपये रहा और इसमें से हिंदी संस्करण की कमाई रही करीब 435 करोड़ रुपये। मूल रूप से कन्नड़ में बनी किसी भारतीय फिल्म का ये अब तक का सबसे बड़ा कारोबार है। इससे ऊपर सिर्फ एक और भारतीय फिल्म है ‘बाहुबली 2’ जो मूल रूप से तेलुगू में बनी और जिसने दुनिया भर में 1788 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1030 करोड़ रुपये कमाए जिसमें से सिर्फ हिंदी संस्करण की कमाई करीब 511 करोड़ रुपये रही। 28 जुलाई को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘विक्रांत रोणा’ के निशाने पर इसमें से दूसरे नंबर की फिल्म ‘केजीएफ 2’ है। दोनों मूल रूप से कन्नड़ में बनी फिल्में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikrant Rona of kiccha sudeep complete preparation to break the record of yash starrer KGF 2
किच्चा सुदीप, जैकलीन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कोशिशें 12 हजार स्क्रीन्स की 
फिल्म ‘विक्रांत रोणा’ बनाने वालों के करीबी बताते हैं कि फिल्म को लेकर देश के अलग अलग वितरण क्षेत्रों के अलावा विदेश से भी बहुत अच्छी प्रतिक्रिया फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही मिल रही है। अनूप भंडारी निर्देशित इस फिल्म में अभिनेता किच्चा सुदीप मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ‘केजीएफ 2’ घरेलू और विदेशी सिनेमाघरों को मिलाकर पहले दिन करीब 10 हजार सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कोशिश ये है कि ‘विक्रांत रोणा’ के स्क्रीन्स की संख्या इससे अधिक करीब 12 हजार रखी जाए ताकि ये फिल्म ‘केजीएफ 2’ का पहले दिन, पहले वीकएंड और पहले हफ्ते की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ सके।

Vikrant Rona of kiccha sudeep complete preparation to break the record of yash starrer KGF 2
किच्चा सुदीप, जैकलीन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

30 से अधिक देशों में रिलीज
सूत्र बताते हैं कि फिल्म ‘विक्रांत रोणा’ को देश में मूल भाषा कन्नड़ के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम में भी रिलीज करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। फिल्म का एक अंग्रेजी भाषा का संस्करण बनने की भी जानकारी है। इसके अलावा कोशिश ये चल रही है कि फिल्म को विदेशी राज्यों की स्थानीय भाषाओं मसलन अरबी, रूसी व अन्य भाषाओं में भी डब किया जा सके। भारत के अलावा अभी तक जिन दूसरे देशों में फिल्म ‘विक्रांत रोणा’ के रिलीज होने की पुष्टि हो चुकी है, उनमें ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, यूरोपीय संघ. खाड़ी देश, आस्ट्रेलिया, मलयेशिया, सिंगापुर, नेपाल आदि 30 से ज्यादा देश शामिल हैं। फिल्म को चीन में भी रिलीज करने की कोशिशें चल रही हैं।

विज्ञापन
Vikrant Rona of kiccha sudeep complete preparation to break the record of yash starrer KGF 2
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी में ‘एक विलेन रिटर्न्स’ से मुकाबला
फिल्म ‘विक्रांत रोणा’ के निर्माताओं को इसके हिंदी क्षेत्रों में अच्छा कारोबार करने की काफी उम्मीदें हैं। देश में अब तक की सबसे बड़ी हिट रही दोनों फिल्मों ‘केजीएफ 2’ और ‘बाहुबली 2’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हिंदी में ही सबसे ज्यादा कारोबार किया है। हिंदी में इस फिल्म को सलमान खान प्रस्तुत करने जा रहे हैं। फिल्म ‘विक्रांत रोणा’ का हिंदी पट्टी में मुकाबला जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पटानी और तारा सुतारिया की फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ से होगा जो 29 जुलाई को रिलीज हो रही है। 29 जुलाई को ही जान्हवी कपूर की फिल्म ‘गुडलक जेरी’ भी रिलीज होगी, लेकिन ये सिनेमाघरों की बजाय सीधे ओटीटी पर रिलीज हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed