{"_id":"6310ab08c03a1e7bba0be43d","slug":"laal-singh-chaddha-box-office-collection-day-21-biggest-flop-of-aamir-khan-career-after-mela","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Laal Singh Chaddha Day 21: बॉक्स ऑफिस से पूरी तरह सिमटी लाल सिंह चड्ढा, मेला के बाद आमिर की सबसे बड़ी फ्लॉप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Laal Singh Chaddha Day 21: बॉक्स ऑफिस से पूरी तरह सिमटी लाल सिंह चड्ढा, मेला के बाद आमिर की सबसे बड़ी फ्लॉप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Thu, 01 Sep 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल में एक ही फिल्म करने वाले आमिर खान ने 'लाल सिंह चड्ढा' से चार साल के बाद वापसी की थी। फॉरेस्ट गंप की कहानी पर बनी इस फिल्म से सभी कलाकारों के साथ ही मेकर्स को भी काफी उम्मीदें थीं। पहले दिन धीमी लेकिन ठीक-ठाक शुरुआत करने वाली 'लाल सिंह चड्ढा' की कमाई में दूसरे दिन से ही लगातार गिरावट दर्ज की गई और टिकट खिड़की पर ये फिल्म हर बढ़ते दिन के साथ कलेक्शन के लिए संघर्ष करती दिखाई दी। 11 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म को अब तक सिनेमाघरों में 21 दिन हो चुके हैं और अब यह बॉक्स ऑफिस से पूरी तरह सिमटती दिखाई दे रही है। कथित तौर पर माना जा रहा है कि 'लाल सिंह चड्ढा' साल 2000 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म मेला के बाद सबसे बड़ी फ्लॉप है।
2 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
180 करोड़ के बड़े बजट में बनी 'लाल सिंह चड्ढा' ने पहले दिन ही अपनी लागत के हिसाब से बेहद कम कमाई की थी, जो आमिर खान के अब तक के रिकॉर्ड के हिसाब से पहले ही बेहद चिंताजनक आंकड़ा था, और इसके बाद इसकी लगातार घटती कमाई ने इसके बेहतर होने की संभावनाओं को हर बढ़ते दिन के साथ कम कर दिया। इसमें कोई दो राय नहीं है कि बायकॉट और कैंसल कल्चर के चलते आमिर की फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
3 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जहां आमिर ने लाल सिंह चड्ढा से चार साल बाद वापसी की तो वहीं इसे बनाने में मेगा बजट के साथ ही तीन साल का लंबा समय लगा, लेकिन जिस तरह से इस फिल्म का कलेक्शन रहा वह स्टार कास्ट से लेकर निर्माताओं के लिए भी बेहद निराशाजनक है। इसे साल 2018 में रिलीज हुई आमिर की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की तरह माना जा रहा है, हालांकि उसके पहले दिन का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था और आमिर की इस फिल्म को दर्शकों ने शुरु से ही सिरे से नकार दिया। विशलेषको के मुताबिक, अब तक का इसका कलेक्शन तकरीबन 75 करोड़ रुपये हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित लाल सिंह चड्ढा में करीना कपूर, नागा चैतन्य और मोना सिंह जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं लेकिन सबसे ज्यादा प्रभावित इससे अभिनेता आमिर खान हुए हैं। इसके बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन का ये असर रहा कि ओटीटी प्लेटफार्म तक से इसकी डील करना मेकर्स के लिए बेहद मुश्किल रहा। फिलहाल जानकारी के मुताबिक अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।