{"_id":"62fa8d51b31a1a5b0f1af138","slug":"laal-singh-chaddha-box-office-collection-day-5-aamir-khan-film-decreased-earnings-even-on-august-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"LSC BO Collection Day 5: आमिर की फिल्म को 15 अगस्त का भी नहीं मिला फायदा, महज इतनी कमाई में करना पड़ा संतोष","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
LSC BO Collection Day 5: आमिर की फिल्म को 15 अगस्त का भी नहीं मिला फायदा, महज इतनी कमाई में करना पड़ा संतोष
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 16 Aug 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का लगातार विरोध किया जा रहा है। फिल्म के खिलाफ लगातार चल रहे विरोध के बाद कई सितारों को आमिर खान के सपोर्ट में उतरना पड़ा है। वहीं आमिर खान और करीना कपूर खुद लोगों से रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि उनकी फिल्म का विरोध न करें और एक बार जरुर देखें। लगातार फिल्म की कमाई गिरती जा रही है। फिल्म के पांचवें दिन के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं।
2 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वीकएंड के बाद लाल सिंह चड्ढा की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। पहले सोमवार को फिल्म की कमाई का आंकड़ा बीते शुक्रवार के आंकड़े के पास रहा है। हालांकि रविवार के आंकड़े के मुताबिक इसमें 25% की गिरावट दर्ज की गई है। आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय अवकाश था, ऐसे में फिल्म के कलेक्शन में बढोतरी होनी चाहिए थी, लेकिन लाल सिंह चड्ढा को इसका भी कोई खास फायदा नहीं मिला है।
3 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
ओपनिंग डे पर लाल सिंह चड्ढा ने 11.07 करोड़ का कलेक्शन किया था, वहीं शुक्रवार को इस फिल्म का कारोबार गिरकर 7.26 करोड़ पर पहुंच गया था। इसके बाद शनिवार और रविवार को लाल सिंह चड्ढा का कलेक्शन 9 और 10 करोड़ रुपये रहा। वहीं अब सोमवार को शुरूआती आंकड़ों के हिसाब से लाल सिंह चड्ढा का वीकएंड के बाद 7.50 करोड़ रुपये कलेक्शन हुआ है। अब लाल सिंह चड्ढा का कुल कारोबार 45.46 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लाल सिंह चड्ढा के हालात इतने खराब हैं कि सिनेमाघरों में फिल्म के शो कैंसिल किए जा रहे हैं। लाल सिंह चड्ढा के जरिए चार साल बाद आमिर खान की सिनेमाघरों में वापसी हुई है, लेकिन ये फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आ रही है। फिल्म रिलीज होने के बाद कई जगहों पर इसका जमकर विरोध किया जा रहा है। इस समय बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान बहुत ही बुरी स्थिति में हैं और अब उन्हें वापसी के लिए एक बेहतरीन फिल्म की सख्त जरूरत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।