आजादी के जश्न के मौके पर आम इंसान से लेकर बॉलीवुड की हस्तियां भी देश भक्ति के रंग में डूबी नजर आ रही हैं। सभी अपनी-अपनी तरह से देश के प्रति सम्मान और प्रेम को व्यक्त कर रहे हैं। आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फिल्मकार सुभाष घई ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नए गाने देश भक्ति गीत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ये गाना अपने म्यूजिकल स्कूल 'व्हिसलिंग वुड' के छात्रों के साथ रिलीज किया है।
Subhash Ghai: देशभक्ति के रंग में रंगे सुभाष घई, आजादी के जश्न पर रिलीज किया 'तिरंगा' सॉन्ग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिरंगा टाइटल से रिलीज किया देशभक्ति गाना
सुभाष घई ने अपने नए देशभक्ति सॉन्ग का टाइटल 'तिरंगा' रखा है। जानकारी के मुताबिक, इस गाने को उन्होंने खुद लिखा और कंपोज किया है। आज सुभाष घई ने अपने इंस्टाग्राम से गाने की पोस्ट साझा करते हुए लिखा- "म्यूजिक स्कूल ऑफ व्हिसलिंगवुड्स"। आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।" गाने में प्रधानमंत्री और क्रांतिकारियों की झलकियों से लेकर झंडा फहराते हुए नागरिकों, और स्वच्छता अभियान में योगदान करने वाले लोगों तक कई खूबसूरत दृश्यों को दर्शाया गया है। इसके साथ ही गाने की वीडियो में व्हिसलिंगवुड्स के छात्रों की झलक भी दिखाई गई है।
व्हसिलिंग वुड्स के एक हजार छात्रों संग सेलिब्रेट किया आजादी का महोत्सव
सुभाष घई ने इस गाने को स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले यानी 14 अगस्त को रिलीज किया है। उन्होंने इस गाने को अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज करते हुए कैप्शन में बताया कि व्हसिलिंग वुड्स इंटरनेशनल के एक हाजर छात्रों ने 75वें आजादी के अमृत महोत्सव को सेलिब्रेट किया।
सुभाष घई के शानदार देश भक्ति गीत
बॉलीवुड को कई शानदार फिल्में देने वाले सुभाष घई पहले ही देश भक्ति के गीत दे चुके हैं। जो आज भी लोग गुनगुनाते नजर आते हैं। इससे पहले वह फिल्म परदेस के लिए 'आई लव माई इंडिया' और 'कर्मा' के लिए 'ऐ मेरे वतन के लोगों' दे चुके हैं। यह सॉन्ग 15 अगस्त पर बजाए जाने वाले सबसे ज्यादा पसंदीद ट्रैक में से एक हैं।