सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Laal Singh Chaddha Day 7: डिजास्टर साबित हो रही आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा', सातवें दिन हुआ महज इतना कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 18 Aug 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
laal singh chaddha box office collection day 7 aamir khan film flop decreased earnings even on wednesday
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता आमिर खान ने अपने अभिनय से सिनेमा जगत में अपना अलग मुकाम बनाया है। वह साल में गिनती की फिल्में करते हैं। जिस फिल्म में आमिर होते हैं, तो मेकर्स उसकी सफलता को लेकर निश्चिंत रहते हैं। अभिनेता की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करती हैं और इसी वजह से उनकी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से भी काफी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो इसके प्रदर्शन ने मेकर्स और स्टार कास्ट सभी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अब इस फिल्म की कमाई में भी दिन प्रतिदिन गिरावट देखी जा रही है। सातवें दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं, जिसके हिसाब से कलेक्शन काफी कम रहा है।

Trending Videos
laal singh chaddha box office collection day 7 aamir khan film flop decreased earnings even on wednesday
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का रीमेक है, जिसकी सफलता को देखते हुए इसे हिंदी में बनाने का फैसला लिया गया। हालांकि यह फिल्म देश में डिजास्टर साबित होती नजर आ रही है। इससे मेकर्स को तो करोड़ों का नुकसान झेलना ही पड़ेगा साथ ही आमिर की साख पर भी बट्टा लगता नजर आ रहा है। हालांकि जानकारी के मुताबिक, विदेशों में इसका कलेक्शन ठीक-ठाक चल रहा है। फिलहाल जानते हैं 'लाल सिंह चड्ढा' का आज का कलेक्शन क्या रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
laal singh chaddha box office collection day 7 aamir khan film flop decreased earnings even on wednesday
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सातवें दिन हुआ महज इतना कलेक्शन
'लाल सिंह चड्ढा' को रिलीज के पहले से ही काफी विरोध किया जा रहा था, वहीं रिलीज के बाद भी सोशल मीडिया पर लगातार इसका बायकॉट किया जा रहा है। ऐसे में आमिर खान की ये फिल्म अपने पहले दिन से ही खराब प्रदर्शन कर रही है, हालांकि वीकएंड पर फिल्म की कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली थी, लेकिन इसकी कमाई में फिर से हर दिन गिरावट दर्ज की जा रही है। सातवें दिन ही फिल्म दम तोड़ती नजर आ रही है। जहां मंगलवार यानी अपने छठे दिन पर लाल सिंह चड्ढा ने लगभग 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, तो वहीं सातवें दिन इसकी कमाई में और भी गिरावट आई है। बुधवार के शुरुआती आंकड़ों को मुताबिक, फिल्म ने महज 2 करोड़ का ही कलेक्शन किया है।

laal singh chaddha box office collection day 7 aamir khan film flop decreased earnings even on wednesday
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

लाल सिंह चड्ढा को लेकर खबरें सामने आईं थी कि डिस्ट्रीब्यूटर्स आमिर खान से मुआवजे की मांग कर रहे हैं, लेकिन वायकॉम स्टूडियो ने इन खबरों का खंडन किया है। साथ ही उनका कहना है कि फिल्म विदेशों में अच्छी कमाई कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed